बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर में न केवल दोस्ती की परीक्षा हो रही है, बल्कि रिश्तों के बदलते समीकरण भी नजर आ रहे हैं। बीती रात के एपिसोड में राशन टास्क के साथ कैप्टेंसी टास्क में भी बिग बॉस ने तगड़ा ट्विस्ट डाला। एक तरफ जहां यंग डीएसए और स्काउट के ताने सुनकर लव काफी इमोशनल हो गईं, वहीं दूसरी तरफ माही विज और गुल्लू के बीच दूध व घर के राशन को लेकर झगड़ा हुआ। घर में राशन टास्क के दौरान एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस हुई और बात यहां तक पहुंच गई है कि आखिर में घरवालों को केवल आधा राशन ही मिला। आज के एपिसोड का जो प्रोमो आउट हुआ है, वह भी काफी दिलचस्प है। चलिए आपको देते हैं एपिसोड की सारी अपडेट्स।
राशन टास्क और कैप्टेंसी की दावेदारी में पलटी बाजी
इस बार बिग बॉस हाउस में राशन टास्क और कैप्टेंसी टास्क जुड़ा हुआ था। इस टास्क के लिए घर के गार्डन एरिया में कई सारे पैकेट्स डाले गए थे। जोड़ियों में ये टास्क हुआ और सभी जोड़ियों को अपने बॉक्स में रखकर सामान की डिलीवरी करनी थी। बाकी कंटेस्टेंट्स उनके बैग से सामान निकाल सकते थे। लव-रीति, कनिका-मैरी कॉम, उदिति-माही और आम्रपाली-अरिश्फा जोड़ियों में गए। आखिर में माही और उदिति फाइनल राउंड में पहुंचे। अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर की कमान इनमें से किसके हाथ में जाएगी?
राशन में कटौती के बीच अमन और स्काउट में बहस
घर के अंदर बढ़ती तनातनी के बीच अमन गांधी और स्काउटओपी के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया। राशन टास्क के दौरान मची अफरा-तफरी और नियमों व फैसलों को लेकर घरवालों के बीच बार-बार हो रहे झगड़ों के बाद, बिग बॉस ने आखिरी नतीजे का ऐलान किया। अब घर को 80% के बजाय सिर्फ 50% राशन ही मिलेगा। ऐसे में घरवालों के बीच और तनातनी देखने को मिली।
रीति ने काजी से मांगी माफी
बीती रात के एपिसोड में रीति तिवारी ने काजी तौकीर से बात की और उनसे अपने पुराने बर्ताव के लिए माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक टूटी हुई फैमिली (Broken Family) से आती हैं और ऐसे में उन हालातों का उनके बर्ताव पर काफी असर हुआ है।
घरवालों ने माही के बदलते रिश्तों पर उठाए सवाल
आसिफ और उसके ग्रुप के साथ माही की बढ़ती नजदीकियां भी बीती रात के एपिसोड में घरवालों की बीच चर्चा का विषय रहीं। उदिति सिंह, अरिश्फा खान और अमन गांधी इस बारे में बात करते हुए नजर आए।
लेटेस्ट प्रोमो ने बढ़ाई हलचल
बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड का प्रोमो भी आउट हो चुका है। इसमें बिग बॉस घरवालों से पूछ रहे हैं कि उन्हें गुल्लू की कैप्टेंसी कैसी लगी, इसके जवाब में अमन गांधी और अरिश्फा खान समेत कई घरवाले उनकी कैप्टेंसी को बेकार बताते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 11 कंटेस्टेंट्स, कैप्टेंसी टास्क में फिर घमासान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
