मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। रीति तिवारी घर में कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुकी हैं। वीकेंड के वार के बाद वह काजी तौकीर के साथ गाली-गलौच करती नजर आई थीं और अब हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर कई ऐसे कमेंट्स किए, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान रीति तिवारी का अपनी भाषा पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं रहा और उन्होंने जमकर गालियों का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। अब खबरों की मानें तो इस वीकेंड के वार में सलमान खान, रीति तिवारी की क्लास लगाने वाले हैं, लेकिन साथ ही उनके पिता मनोज तिवारी भी इस वीकेंड के वार का हिस्सा बन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या अपडेट सामने आ रही है?
क्या वीकेंड के वार में नजर आएंगे मनोज तिवारी?
'बिग बॉस 20' में पिछले हफ्ते का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा था। सलमान खान ने जिस तरह से घर के अंदर हुए मुद्दों पर स्टैंड लिया था और सेलेब्स की ट्रोलिंग व बॉडी शेमिंग समेत बाकी टॉपिक्स पर तीखा वार किया था, उसे लेकर उन्हें खूब तारीफ मिली थी। अब इस हफ्ते भी वीकेंड के वार पर काफी घमासान होने की उम्मीद है। इस हफ्ते घर में हुए कैप्टेंसी टास्क में रीति तिवारी, उदिति सिंह और काजी तौकीर के बारे में गंदे शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आई थीं। यहां तक कि उन्होंने उदिति को लेकर कई सेक्शुअली डिमीनिंग कमेंट्स भी किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इन सब बातों को लेकर मेकर्स मनोज तिवारी को वीकेंड के वार में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि वो रीति की हरकतों पर उन्हें समझा सकें।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
पिछले सीजन में भी हुआ था ऐसा
'बिग बॉस 19' में भी एक एपिसोड के दौरान अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था। इसके बाद अमाल मलिक ने न केवल फरहाना भट्ट को गालियां दी थीं, बल्कि उनके खाने की प्लेट भी फेंक दी थी। इसके बाद वीकेंड के वार पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक उनकी क्लास लेने पहुंचे थे और जमकर ड्रामा देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?
बेटी रीति के गेम पर क्या बोले थे मनोज तिवारी?
कुछ दिन पहले मनोज तिवारी को मुंबई में पैप्स ने स्पॉट किया था। इस दौरान जब उनसे रीति के गेम को लेकर सवाल पूछा गया था, तो वह हंसते हुए कहते नजर आए थे, "अरे बस बस.. भगवान ठीक से रखे...।" इसके बाद जब उनसे पैप्स ने पूछा था कि क्या वह शो देख रहे हैं, तो उन्होंने कहा था, "बस डर डरकर देखता हूं...।"
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
