'बिग बॉस 20' जल्द ही अपने फाइनल पड़ाव पर पहुंचने वाला है। खबरों की मानें तो 20 दिसंबर को शो का फिनाले हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब पहुंच रहा है, घर में हाई वोल्टेज ड्रामा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से घर में न कोई एलिमिनेशन और न ही कोई मिड-वीक एविक्शन देखने को मिला है, जिसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। बात अगर इस हफ्ते की करें, तो खबरों के अनुसार इस हफ्ते घर से एक मजबूत खिलाड़ी का एलिमिनेशन होने वाला है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। चलिए आपको बताते हैं पूरी इनसाइड अपडेट।
'बिग बॉस 20' से इस हफ्ते होगा किसका एलिमिनेशन?
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से मनीष गोयल एलिमिनेट होने वाले हैं। हालांकि, वोटिंग ट्रेंड्स में मनीष को सबसे कम वोट्स नहीं मिले हैं, लेकिन मेडिकल या कुछ पर्सनल कारणों के चलते उनके शो से एग्जिट करने की खबर सामने आ रही है। इस पर अभी ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है, लेकिन 'बिग बॉस 20' की इनसाइड अपडेट देने वाले पेजों का दावा है कि मनीष घर से बाहर आ चुके हैं और आज रात उनके एविक्शन का ऐलान हो जाएगा। मनीष की घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई थी। उनकी शुरुआत काफी धीमी रही थी, हालांकि धीरे-धीरे उनका गेम मजबूत होता नजर आया। खासकर, काजी के साथ उनका झगड़ा और दोस्ती दोनों चर्चा में रहे।
क्या इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन?
पिछले कुछ हफ्तों से ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि घर में डबल एविक्शन होने वाला है। बताया जा रहा था कि इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि दो सदस्यों का पत्ता कटेगा। इस हफ्ते उदिति के अलावा सभी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। हालांकि, बाद में इम्यूनिटी हासिल कर अरिश्फा सेफ हो गई थीं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो घर से डबल एविक्शन नहीं हुआ है, बल्कि सिर्फ मनीष ही बाहर हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'तुम गुल्लू के साथ लव एंगल दिखाना....', कनिका मान ने लगाए लव गिल पर इल्जाम; 'बिग बॉस 20' में किया बड़ा दावा
वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट्स से पूछे गए तीखे सवाल
'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प रहा। इस हफ्ते सलमान खान किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर नहीं आए, लेकिन घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के सेलेब्रिटी दोस्तों से बाकी कंटेस्टेंट से सवाल पूछे और घर से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा। इसके अलावा कई दिलचस्प टास्क भी हुए, जिसमें घरवाले एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'कम पढ़ी-लिखी' सुन सातवें आसमान पर पहुंचा अरिश्फा का गुस्सा, स्काउट के लिए फिर निकले लव के आंसू
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
