'बिग बॉस 20' में फर्स्ट वीक का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है और चार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह पर एलिमिनेशन की तलवाल लटक रही है। फिलहाल घर मे कैप्टेंसी टास्क हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर भिड़ंत हो रही है। एक तरफ जहां किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच बहस हुई, वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन के बाद घर का पूरा माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है। गुल्लू, आसिफ और युंग कैप्टेंसी के दावेदार हैं और इनमें से कोई एक इस सीजन का पहला कैप्टन बनेगा। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अरिश्फा और कनिका मान के बीच तीखी बहस होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि बीबी हाउस में फिलहाल क्या कुछ खास हो रहा है?
अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच लड़ाई
कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। कनिका, अरिश्फा से कहती हैं कि तुम रेफरी बनकर बीच में क्यों खड़ी थीं? इसके जवाब में अरिश्फा कहती हैं कि जाकर फुटेज देखो, मैं केवल एक ही बार बीच में आई थी। दोनों के बीच की यह लड़ाई यहीं नहीं थमती। आखिर में अरिश्फा खड़े होकर कनिका पर चिल्लाने लगती हैं। इसके जवाब में कनिका कहती हैं, "ये बिग बॉस वाली गेम मेरे साथ मत खेल...पढ़-लिखकर मेरे ऊपर मत आ...ढंग से बात करनी है, तो कर वरना मत कर।"
काजी और आम्रपाली के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा
घर में आज टास्क के दौरान काजी और आम्रपाली के बीच भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। आम्रपाली कहती हैं कि काजी लड़कियों को धक्का दे रहे हैं और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर देना चाहिए। इसके बाद युंग भी लड़ाई में कूद जाते हैं। इतना ही नहीं, आसिफ और काजी के बीच भी हाथापाई हो जाती है फिर तन्मय, आसिफ और काजी को अलग करते हैं।
यह भी पढ़ें- Arishfa Khan कौन हैं? बिग बॉस 20 में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, इंस्टाग्राम पर हैं 29 मिलियन फॉलोअर्स
अरिश्फा खान ने मांगी आम्रपाली दुबे से माफी
शो के पिछले एपिसोड में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली थी। हालांकि, हालिया एपिसोड में आम्रपाली ने अरिश्फा से माफी मांग ली और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी नजर आई।
रीति तिवारी का छलका दर्द
आज के एपिसोड में रीति तिवारी घरवालों से बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें रेप थ्रेट्स मिलते हैं और कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते इन 4 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, कौन होगा घर से बेघर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
