'बिग बॉस 20' में जहां नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, वहीं बीती रात के एपिसोड में पहले ही दिन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल घर के कई सदस्यों के साथ उलझते हुए नजर आए। वहीं घर में राशन और खाने को लेकर काफी झगड़े हुए। अरिश्फा और कनिका मान के बीच हुए बड़े क्लेश का कारण 'घी' बना और बाद में नकुल भी इस क्लेश में कूद पड़े। इतना ही नहीं, नकुल गांधी के कुछ जोक्स को गलत बताया और इसे लेकर भी काफी बहस हुई। एपिसोड के आखिर में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क का भी ऐलान कर दिया और नए प्रोमो में इस टास्क के दौरान भी कई घरवालों के बीच लड़ाई होती दिख रही है। चलिए आपको बताते हैं कि घर में क्या कुछ खास हो रहा है?

घी को लेकर अरिश्फा खान और कनिका मान में झगड़ा

बिग बॉस हाउस में बीती रात के एपिसोड में अरिश्फा खान ने कनिका के ज्यादा घी इस्तेमाल करने पर सवाल उठाया और इसे घर के दूसरे सदस्यों के साथ नाइंसाफी बताया। हालांकि, कनिका ने कहा कि वह बिना घी लगी हुई रोटी नहीं खा सकती हैं और पहले ही दिन से वह ऐसा कर रही हैं। इसके बाद बहस और बढ़ गई। नकुल के सुझाव पर, अरिश्फा ने घी का डिब्बा अपने पास रखने का फैसला किया, जिससे दूसरे कंटेस्टेंट परेशान हो गए। इस फैसले के बाद जल्द ही एक और टकराव हुआ, जिसमें कनिका और माही ने नकुल पर अरिश्फा को उकसाने और उसके दिमाग में यह बात डालने का आरोप लगाया। नकुल अपनी बात पर अड़े रहे और साफ कर दिया कि उन्हें जो सही लगेगा, वह वही करते रहेंगे।

खाने को लेकर हुआ एक और विवाद

माही विज ने खाना खाते वक्त आसिफ खान से चिकन का एक और टुकड़ा मांगा और कहा कि उन्होंने पहले सही से चिकन नहीं लिया था। खाना बांट रहे कैप्टन आसिफ खान ने उसे बराबर-बराबर बांटा और माही को एक टुकड़ा और एक्स्ट्रा कटोरे से थोड़ी करी दी। हालांकि, माही को उनका यह बर्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे छिछोरी हरकत कहा। वह इसे लेकर कनिका और काजी से बात करती नजर आईं।

अमन गांधी ने नकुल ढुल के जोक्स को बताया गलत

बीती रात के एपिसोड की शुरुआत 'वीकेंड का वार' के बाद देर रात की बातचीत से हुई, जिसमें नकुल ढुल, स्काउटओपी और अमन गांधी हंसी-मजाक कर रहे थ। इसदे बाद उदिति और अरिश्फा खान भी वहां पहुंचीं। इस पर स्काउट ने कहा "यह लड़कों की बात है, लड़के ही करेंगे। आप लड़कियाँ इसमें शामिल नहीं थीं, इसलिए अभी आपको इसमें नहीं जोड़ना है।" अमन गांधी ने इस बातचीत के दौरान नकुल के जोक्स पर भी आपत्ति जताई।

BB गजब बेइज्जती जोन में होगा नॉमिनेशन

एपिसोड के आखिर में BB गजब बेइज्जती जोन नाम के एक नए नॉमिनेशन टास्क के ऐलान के साथ हुआ। यहां कैप्टन आसिफ खान को एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट करने की खास पावर दी गई थी और उन्होंने माही विज को चुना। इस टास्क में एक अहम ट्विस्ट भी था कि कई घरवाले एक ही कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते थे और किसी एक व्यक्ति को कितने भी नॉमिनेशन मिल सकते थे। यह टास्क आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है और जिसमें कई कंटेस्टेंट्स झगड़ते नजर आ रहे हैं।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar