'बिग बॉस 20' में बीती रात इस हफ्ते के नॉमिनेशन हुए हैं। नॉमिनेशन टास्क में इस बार बिग बॉस खेल गए। उन्होंने घरवालों के किए गए नॉमिनेशन को खारिज कर दिया और उन सदस्यों को सीधे तौर पर नॉमिनेट किया, जिन्होंने नॉमिनेशन डिस्कस करके घर का बड़ा नियम तोड़ा था। इसमें आसिफ खान भी शामिल थे। इसके बाद आसिफ खान काफी भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने गेम के नियमों और एविक्शन प्रोसेस पर कई सवाल उठाए। उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

नॉमिनेट होने के बाद चढ़ा आसिफ खान का पारा

'बिग बॉस 20' में बीती रात के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क और इसके बाद काफी बवाल देखने को मिला। बिग बॉस ने सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट्स से नॉमिनेशन के लिए दो-दो नाम देने को कहा और सभी कंटेस्टेंट्स ने ऐसा ही किया। हालांकि, प्रोसेस खत्म होने के बाद, बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रोसेस को खारिज कर दिया। उन्होंने आसिफ खा, यंग डीएसए, रोहेड और स्काउट का एक वीडियो दिखाया जिसमें वे चर्चा कर रहे थे कि किसे नॉमिनेट किया जाए, इसलिए दंड के तौर पर बिग बॉस ने कैप्टन यंग को छोड़कर बाकी सभी को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद आसिफ खान काफी गुस्से में दिखे। जब यंग ने उनसे उनके गुस्से की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि उन्हें गेम ही अनफेयर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि अगर मेकर्स उन बाकी कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए शो में लाए हैं, तो उन्हें पहले ही बताना चाहिए था।

मैं बिग बॉस से भी लड़ूंगा...

आसिफ ने गुस्से में न केवल गेम को अनफेयर बताया, बल्कि यह भी कहा कि बिग बॉस उनकी दोस्ती और उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर बिग बॉस मेरी सबके साथ दोस्ती तुड़वाना चाहते हैं और चाहते हैं कि मैं दूसरों से उनकी बुराई करूं, तो ऐसा नहीं होने वाला है। मुझे घर भेजना है तो भेज दो....मां कसम अगर घर भेजना है तो भेज दो पर मां कसम अगर मुझे बिग बॉस से भी लड़ना पड़ा तो मैं जरूर लड़ूंगा। वो मुझे जान-बूझकर घर भेज रहे हैं।"


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।