टीवी सीरियल 'अनुपमा' का करंट ट्रैक अब एक शॉकिंग ट्विस्ट की तरफ बढ़ रहा है। सीरियल का नया प्रोमो सामने आ चुका है और आने वाले एपिसोड्स में काफी कुछ ऐसा होने वाला है, जो आपको हैरान कर देगा। अगर आप शो को फॉलो करती हैं, तो आप जानती ही होंगी कि पिछले काफी वक्त से प्रेम, अनुपमा के पूरी तरह खिलाफ हो चुका है और उसे नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अंश की शादी के फंक्शंस में भी प्रेम, अनुपमा को परेशान करने के मौके ढूंढता है। प्रेम कुकिंग कॉम्पटिशन में भी अनुपमा को हराने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इधर आने वाले एपिसोड्स में प्रेम, राही को कोठारी मेंशन से धक्के देकर निकाल देगा। अनुपमा अपनी बेटी का साथ तो देगी, लेकिन राही के सवाल उसे कुछ ऐसा करने पर मजबूर कर देंगे, जिसके बारे में उसने शायद पहले कभी नहीं सोचा।
अनुपमा देगी राही का साथ
सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि प्रेम, राही को धक्के मारकर घर से निकाल देगा। अनुपमा उसे सहारा देने वहां पहुंचेगी और उसे कहेगी कि वो उसके साथ अपने घर चले, लेकिन इसके बाद राही, अनुपमा से एक ऐसा सवाल करेगी, जो उसे सोचने पर मजबूर कर देगा।
राही एक बार फिर उस पर चिल्लाते हुए पूछेगी, "आपका अपना घर है कहां मम्मी?" राही, अनुपमा से कहती है कि औरत का कोई अपना घर नहीं होता है, इसलिए न उसका कोई घर है और न ही अनुपमा का। यह कहकर राही तो वहां से चली जाएगी, लेकिन अनुपमा के मन में कई सवाल उठने लगेंगे।
अनुपमा को याद आएगा अतीत
राही का सवाल सुनकर अनुपमा के मन में भी यह सवाल उठने लगेगा कि क्या वाकई औरत का कोई घर नहीं होता है। उसे याद आता है कि कैसे वनराज ने उसे घर से निकाल दिया था और आज राही के साथ भी उसके पति ने वही किया है। इसके बाद अनुपमा अपना घर बनाने की ठानेगी।
अब आने वाले एपिसोड्स में वो किस तरह ऐसा कर पाएगी, ये देखने लायक होगा। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुपमा कुकिंग कॉम्पटिशन में प्रेम को धूल चटाएगी और शो के विनिंग अमाउंट से अपना घर खरीदेगी।
यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात
पिछले काफी हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' सीरियल कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या यह ट्विस्ट शो की टीआरपी बढ़ा पाएगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
