कुणाल खेमू ने Alliance शो के जरिए पहली बार रियलिटी टेलीविजन शो की होस्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह शो खूब पॉपुलर हुआ था और इसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। यह शो 26 जून से प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ था और अगस्त के पहले हफ्ते में शो का फिनाले हुआ था। अब इसके दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। नए ट्विस्ट और माइंड गेम्स के साथ यह शो वापसी करने के लिए तैयार है और मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली नए सीजन का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इसका दूसरा सीजन कब और कहां स्ट्रीम होगा?
'अलायंस 2' कब से होगा शुरू?
अलायंस के सफल पहले सीजन के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "सिस्टम अलर्ट...न्यू अलायंस लोडिंग...नया ड्राम होगा और अलायंस टूटेंगे।" बता दें कि यह शो 14 जनवरी, 2027 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा-रिदा थराना बनीं विनर, प्राइज मनी में मिले 66 लाख
'अलायंस' के पहले सीजन का विनर कौन बना था?
इस शो के पहले सीजन को मिनी माथुर ने जीता था। वह फिल्म निर्देशक कबीर खान की पत्नी और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस व होस्ट हैं। ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़कर मिनी ने सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। यह शो लगभग 6 हफ्तों तक चला था।
क्या 'लॉक अप 2' और 'अलायंस 2' में होगी टक्कर?
एक तरफ जहां 'अलायंस 2' 14 जनवरी से शुरू होने वाला है, वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स की तरफ से 'लॉक अप 2' का भी ऐलान कर दिया गया है। इन शोज के पिछले सीजन भी एक साथ आए थे और उस वक्त 'लॉक अप' ज्यादा पॉपुलर रहा था। 'लॉक अप 2' के दूसरे सीजन की प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह शो मिड दिसंबर में शुरू होगा। ऐसे में इन शोज में एक बार फिर टक्कर देखने को मिल सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
