आकांक्षा चमोला ने Lock Upp 2 के पहले एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज खोलते हुए बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता टूट चुका है। इसके बाद से उनके और गौरव के रिश्ते से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आने लगीं। लोगों ने इनके रिश्ते की टाइमलाइन पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिग बॉस 19 के दौरान दोनों फैंस को धोखा दे रहे थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मौजूद दोनों की रोमांटिक वेकेशन फोटोज और पार्टीज में साथ नजर आने पर सवाल उठा दिए, तो कई लोगों ने कहा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और तलाक की यह बात पब्लिकसिटी स्टंट है। अब लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुद गौरव खन्ना से अलग होने की वजह बताई है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

क्या इस वजह से हो रहा है आकांक्षा और गौरव का तलाक?

Lock Upp 2 की शुरुआत के साथ ही आकांक्षा और गौरव का रिश्ता चर्चा में आ गया है। शो की प्रीमियर नाइट में आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में आकांक्षा, श्रेया और सूफी से बात करती नजर आईं और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके अंदर मां बनने की चाह नहीं है और यह उन्हें शुरू से पता था और उन्होंने शादी के वक्त गौरव को यह बात बता दी थी। हालांकि, वो खुद को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार थीं।

आकांक्षा ने बातचीत के दौरान कहा, "मैं शुरू में ही गौरव को बता दिया था कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं...वक्त के साथ मुझे समझ आ गया था कि गौरव के मन में बच्चे की बहुत चाहत है..मैं उसे वो खुशी नहीं दे सकती थी इसलिए मैंने बोल दिया कि मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी और अगर वो चाहें तो मुझे छोड़ सकते हैं...देखा जाए तो सही भी है उसके पार्ट पर क्योंकि ज्यादातर लोग फैमिली आगे बढ़ाने और बच्चे के लिए ही शादी करते हैं लेकिन मेरे अंदर वो मदरली इंस्टिंक्ट है ही नही...बिग बॉस के दौरान मैंने देखा कि गौरव के अंदर बच्चे की बहुत चाहत है, वो पिता बनना चाहता है...इसलिए मैं उसे ऐसी सिचुएशन में नहीं डालना चाहती थी, क्योंकि मैं ये चीज नहीं कर सकती हूं।" आकांक्षा ने इस बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वो बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?

बिग बॉस में गौरव ने जताई थी पिता बनने की इच्छा

बिग बॉस 19 के दौरान गौरव खन्ना कई बार बच्चे के बारे में बात करते नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि वो पिता बनना चाहते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी मां बनना नहीं चाहती हैं और वो उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

गौरव खन्ना बिग बॉस में मीडिया राउंड के दौरान इस बारे में बात करते हुए इमोशनल होते भी नजर आए थे। जहां इंटरनेट पर कई यूजर्स ने उनके इमोशंस की तारीफ की थी, तो वहीं कई यूजर्स ने कहा था कि वो बस एक्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा ने Lock Upp 2 में गौरव संग तलाक का ऐलान किया है। हालांकि, इस बात पर गौरव की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें- 'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल

आकांक्षा चमोला ने Lock Upp 2 के प्रीमियर में जबसे उनके और गौरव के तलाक की बात कही है, तबसे उनका रिश्ता सुर्खियों में है और इससे जुड़े कई खुलासे सामने आ रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Netflix