घूमने-फिरने के शौकीन कब अचानक ट्रिप पर निकलने का प्लान कर लेते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता है। ऐसे में सफर की शुरुआत करने के लिए अक्सर लोग तत्काल टिकट बुक करते हैं। जो लोग IRCTC ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक करते हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि यह किसी जंग जीतने से कम नहीं है। सुबह खिड़की खुलते ही कुछ सेकंड के अंदर सारी टिकटें आउट हो जाती हैं और अंत में वेटिंग लिस्ट हाथ लगती है। सबसे ज्यादा दुखी मन तब होता है, जब इतनी जल्दबाजी और मेहनत करने के बाद भी पेमेंट फेल हो जाता है या बैंक का ओटीपी आने में देरी हो जाती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आप इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय IRCTC की बुकिंग प्रणाली से जुड़े कुछ आसान हैक्स और ट्रिक्स अपना सकती हैं। इनकी मदद से आप तत्काल में भी कंफर्म टिकट पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन सीक्रेट हैक्स के बारे में।
1. मास्टर लिस्ट का करें इस्तेमाल
तत्काल विंडो खुलते समय 1 से 2 मिनट के अंदर ही सारे टिकट बुक हो जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सीक्रेट यह है कि बुकिंग शुरू होने से पहले ही आप पैसेंजर की जानकारी सेव करके रख लें।
- IRCTC ऐप या वेबसाइट में अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
- मास्टर लिस्ट के विकल्प में जाकर उन सभी यात्रियों के नाम और उम्र पहले से ही सेव कर लें, जिनके लिए आप टिकट बुक करना चाहती हैं।
- जब तत्काल विंडो खुले, तब यात्रियों की डिटेल्स टाइप करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आप 'Add Existing' पर क्लिक करके कुछ ही सेकंड में डिटेल्स भर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat vs Shatabdi Express: किस ट्रेन में सफर करना है ज्यादा आरामदायक? किराए से लेकर सीटों तक का अंतर जानें
2. सही समय पर लॉगिन करें और कैप्चा का रखें ध्यान
कभी-कभार लोग 10:00 बजे से 15-20 मिनट पहले ही लॉगिन करके बैठ जाते हैं, जिससे 'Inactivity' के कारण सिस्टम आपको बुकिंग के वक्त अपने आप लॉग-आउट कर देता है। इसलिए AC बुकिंग के लिए ठीक 9:58 पर और स्लीपर बुकिंग के लिए 10:58 पर ऐप या पोर्टल पर लॉगिन डिटेल्स भरें। कई बार कैप्चा टाइप करने में गड़बड़ी हो जाती है और समय बर्बाद होता है। इससे बचने के लिए IRCTC ऐप पर बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट लॉगिन का इस्तेमाल करें।
3. पेमेंट फेलियर से बचने के स्मार्ट तरीके
तत्काल बुकिंग के समय पेमेंट अटकने की समस्या आम है। इससे बचने के लिए इन तरीकों को अपनाएं -
1. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करते समय बैंक का ओटीपी आने में समय लग जाता है, जिससे सर्वर डाउन होने पर टिकट छूट जाती है। ऐसे में आप IRCTC ई-वॉलेट में पहले से ही पैसे जोड़कर रखें। वॉलेट चुनने पर बिना किसी ओटीपी या तीसरे बैंक के सिर्फ 2 सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाता है और टिकट कंफर्म हो जाती है।
2. अगर आप वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो पेमेंट के दौरान 'Pay via UPI QR Code' का ऑप्शन चुनें। स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को अपने मोबाइल के दूसरे यूपीआई ऐप से तुरंत स्कैन करके पेमेंट पूरा कर दें। यह तरीका काफी तेज और आसान है।
3. पेमेंट पेज पर जाने से पहले 'Book only if confirm berths are allotted' वाले चेक बॉक्स पर जरूर टिक करें। ऐसा करने से अगर पेमेंट प्रोसेसिंग के दौरान सीटें खत्म हो जाती हैं, तो आपका टिकट वेटिंग में बुक नहीं होगा और आपके पैसे अपने आप सुरक्षित बच जाएंगे।
निष्कर्ष: तत्काल टिकट बुक करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी टिकट कंफर्म होने के चांस काफी हद तक बढ़ा सकती हैं। अगली बार जब भी आपको तत्काल टिकट बुक करनी हो, तो इन स्मार्ट ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।
