ट्रेन में सफर करना आज भी महिलाओं के लिए उतना सुरक्षित नहीं है। हर दिन ऐसे कोई न कोई केस देखने और सुनने को मिल जाते हैं, जिसमें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या गलत व्यवहार करने की कोशिश की जाती है। कई बार ऐसा हो सकता है कि आप ट्रेन में बाथरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठें और कोई व्यक्ति आपका पीछा करने लगे। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहना जरूरी है। अगर आपको लग रहा है कि किसी व्यक्ति की हरकतें ठीक नहीं है और वह पीछा करते हुए बाथरूम तक भी पहुंच गया है, तो समय रहते इसकी शिकायत रेलवे से कर दें। यह आप कैसे कर सकती हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
ट्रेन के टॉयलेट में भी होता है इमरजेंसी अलार्म
कई महिलाओं को इसके बारे में पता ही नहीं है कि ट्रेन में भी रेलवे इमरजेंसी अलार्म बटन देता है। अब इसे लगभग हर ट्रेन में जरूरी कर दिया गया है। इसकी मदद से अगर आप कभी ट्रेन में फंस भी जाती हैं, तो भी सहायता ले सकती हैं। यह बटन लाल रंग का होता है, जिसपर इमरजेंसी अलार्म लिखा होता है। आप इसे आसानी से पहचान लेंगी। ऐसा अक्सर होता है, जब महिलाएं बाथरूम जाते हुए अपना फोन लेकर जाना भूल जाती हैं। ऐसी स्थिति में आप इसकी मदद ले सकती हैं।
रेलवे हेल्पलाइन नंबर भी लिखा जाता है
आप आस-पास ध्यान से देखेंगी, तो आपको रेलवे का हेल्पलाइन नंबर भी लिखा हुआ नजर आएगा। अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है और हेल्पलाइन नंबर सर्च नहीं कर पा रही हैं, तो आस-पास डिब्बे पर नजर डालें। आपको रेलवे हेल्पलाइन 139 नजर आ जाएगा। इसपर कॉल करके आप अपनी परेशानी बता सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Vikalp Scheme: वेटिंग टिकट की टेंशन होगी खत्म, जानें कैसे 'विकल्प' फीचर आपको दिला सकता है दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट?
शोर मचाने से डरे नहीं
अगर आपको हेल्पलाइन नंबर से सहायता नहीं मिल पाई है, तो आप फौरन शोर मचाना शुरू कर दें। आप टॉयलेट में डस्टबिन, डिब्बे या जेन स्प्रे को दरावजे पर तेज-तेज मारें और साथ में मदद-मदद चिलाएं। दरवाजा, तब तक न खोले, जब आपको किसी की मदद की आवाज बाहर से सुनाई न दे। आप इन चीजों को करने से हिचकिचाएं नहीं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही, आपके लिए जिंदगी भर का सबक बन सकती है। इसके साथ ही महिलाएं टिकट बुकिंग के दौरान सीट सिलेक्शन भी ध्यान से करें। सीट से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, क्योंकि आपको दिक्कत नहीं होगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
