ट्रेन में सफर करते समय ज्यादातर लोग रात को अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। सुबह उठते ही फोन फुल चार्ज मिल जाता है, ये आदत सबकी है, अब ये आदत आपको भारी पड़ सकती है। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अपना पुराना नियम सख्ती से लागू कर दिया है और अब रात में 6 घंटे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे।
क्या रातभर फोन चार्जिंग में लगाना चाहिए?
हम भारतीयों की आदत है, ट्रेन में चढ़ते ही सबसे पहले चार्जिंग पॉइंट ढूंढना, फिर चाहे सफर 2 घंटे का हो या 20 घंटे का, फोन को 100% चार्ज रखना है। क्या आपने कभी सोचा है कि रात में जब आप गहरी नींद में होते हैं और आपका फोन ओवरहीट होकर गर्म हो रहा होता है, तब कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है? आइए जानते हैं इससे जुड़े नए रूल्स।
Photo Credit: Pinterest (SHEFinds)
ट्रेन में फोन चार्जिंग का नया नियम क्या है?
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के कोच में लगे सभी चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने होंगे। ये 6 घंटे का वो समय है, जब ज्यादातर यात्री गहरी नींद में होते हैं और ओवरहीटिंग या शॉर्ट-सर्किट का पता नहीं चल पाता है। ये पाबंदी सिर्फ मोबाइल पर नहीं, बल्कि लैपटॉप और पावर बैंक समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लागू है। इस दौरान आप अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ट्रेन के सॉकेट से चार्ज नहीं कर पाएंगे।
रात में चार्जिंग पर रोक क्यों लगाई गई?
1. आग लगने का सबसे बड़ा खतरा
रेलवे का कहना है कि खराब बैटरी, टूटा-फूटा चार्जर और लोकल पावर बैंक सबसे ज्यादा आग का कारण बनते हैं। रात में जब सब सो रहे होते हैं तो छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।
2. चोरी का डर
रेलवे ने ये भी माना है कि रात में यात्री फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं, जिससे मोबाइल चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ती हैं।
Photo Credit: Pinterest (felixx)
यात्रियों के लिए जरूरी सेफ्टी गाइडलाइंस
1. चार्जिंग का टाइम मैनेज करें
रात 11 बजे से पहले ही अपने फोन, लैपटॉप और पावर बैंक को फुल चार्ज कर लें। सुबह 5 बजे के बाद ही चार्जिंग फिर से शुरू होगी।
2. पावर बैंक का ध्यान रखें
अगर आप पावर बैंक लेकर चल रहे हैं तो वो पूरी तरह चार्ज हो और अच्छी कंपनी का हो। फूला हुआ, टूटा-फूटा या सस्ता लोकल पावर बैंक कभी ट्रेन में चार्ज न करें। ये सबसे ज्यादा आग का कारण बनता है।
3. डिवाइस को अकेला न छोड़ें
फोन को चार्ज पर लगाकर सोएं नहीं। ओवरहीटिंग, धुआं या जलने की बदबू आए तो तुरंत स्टाफ को बताएं।
4. चोरी से भी बचाव
रेलवे ने ये भी कहा है कि रात में फोन चार्ज पर लगा छोड़ने से चोरी का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए, अपना डिवाइस हमेशा अपने पास रखें।
5. बैटरी सेवर ऑन रखें
लंबी दूरी के सफर में बैटरी बचाने के लिए फोन का बैटरी सेवर, लोकेशन और ब्लूटूथ बंद रखें। टिकट, एड्रेस और जरूरी नंबर का स्क्रीनशॉट पहले से ले लें।
यह भी पढ़ें- ट्रेन के डिब्बे पर बने 5 अंकों के नंबर का सीक्रेट, पहली दो डिजिट से जानें कोच की पूरी डिटेल
Photo Credit: Pinterest (2022Dirt)
यात्रियों को अब क्या करना चाहिए?
अगर आप रात में सफर कर रहे हैं तो समझदारी इसी में है कि बोर्डिंग से पहले ही फोन और पावर बैंक 100% चार्ज कर लें। ट्रेन में पावर सेविंग मोड ऑन रखें और रात 11 बजे से पहले ही जरूरी चार्जिंग पूरी कर लें। सस्ते और सूजे हुए पावर बैंक लेकर बिल्कुल सफर न करें।
रेलवे का ये फैसला आपको परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने के लिए लिया गया है। चलती ट्रेन में आग लगना सबसे खतरनाक स्थिति होती है, खासकर रात में। इसलिए, अगली बार जब आप सफर पर निकलें तो अपना चार्जर नहीं, बल्कि अपना चार्जिंग टाइम मैनेज करके चलें। थोड़ी सी तैयारी आपके सफर को सेफ बना देगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1793616503898_m.webp)