हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक है। हमारे यहां भारत में घूमने-फ‍िरने के ल‍िए कई जगहें भी हैं। कुछ लोगों को पहाड़ों पर जाने का शौक होता है तो कुछ बीच पर च‍िल करने जाते ह‍ैं। वहीं आजकल धार्मिक यात्रा का क्रेज भी लोगों में काफी देखने काे म‍िल रहा है। जेन जी तो ज्‍यादातर Religious Trip पर ही जा रहे हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, महाकाल जैसी जगहों पर इनकी अच्‍छी खासी भीड़ देखने काे म‍िलती है।

ऐसे में अगर आप सोमनाथ की यात्रा करने का प्‍लान बना रही हैं तो हम आपको बजट में ट्र‍िप प्‍लान करने का आसान तरीका बता रहे हैं। ऐसे में आप दो से तीन हजार में गुजरात के साेमनाथ मंद‍िर में दर्शन कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

कहां है सोमनाथ मंद‍िर?

सोमनाथ मंद‍िर गुजरात के सौराष्‍ट्र क्षेत्र में है। ये मंद‍िर अरब सागर के किनारे बना हुआ है। भगवान श‍िव के 12 ज्‍योर्तिल‍िंगों में से सोमनाथ मंद‍िर ए‍क है। हर साल लाखों भक्‍त यहां दर्शन के ल‍िए आते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर का संबंध चंद्रदेव से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका नाम सोमनाथ पड़ा।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

कैसे पहुंचें सोमनाथ?

सोमनाथ पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल है। वेरावल स्टेशन से मंद‍िर की दूरी ज्‍यादा नहीं है। अगर आपके शहर से वेरावल के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलती, तो पहले अहमदाबाद पहुंच जाइए और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ सकती हैं आमतौर पर ट्रेन के जरिए वेरावल पहुंचने में लगभग 500 से 800 रुपये तक का खर्च आ सकता है। जब आप इस स्टेशन से बाहर निकलेंगी तो शेयरिंग ऑटो 20 से 30 रुपये में म‍िल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Monsoon Getaways Near Delhi: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के पास ये 4 जगहें, बच्चों के साथ आप भी जाएं घूमने

कहां रुकें?

अगर आप कम बजट में रुकने का ऑप्‍शन देख रही हैं तो सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से चलाए जाने वाले डॉर्मिटरी में स्‍टे कर सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि मंद‍िर यहां से बहुत पास है। आप वॉक करके पहुंच जाएंगी।

मंदिर में क्या करें?

मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव के दर्शन करें। यहां जलाभिषेक के लिए गंगाजल भी आपको म‍िल जाएगा। आप अपनी श्रद्धा के ह‍िसाब से प्रसाद ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों 'अमृतसर की रात' के आगे फीकी है दुनिया की हर चकाचौंध? एक बार जरूर जाएं, रोशनी बनकर उतरती है गुरबाणी

शाम को जरूर देखें ये कार्यक्रम

आपको बता दें क‍ि सोमनाथ मंदिर में लाइट एंड साउंड शो शाम को आयोजि‍त होता है। ऐसे में आप शाम में ये शो देख सकती हैं। इस शो में मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व को रोचक तरीके से दिखाया जाता है।

आसपास कहां घूमें?

  • सोमनाथ बीच
  • महारानी अहिल्याबाई होल्कर मंदिर
  • गीता मंदिर
  • भालका तीर्थ
  • त्रिवेणी संगम

तो अगर आप भी कम बजट में सोमनाथ मंद‍िर की ट्रि‍प प्‍लान करना चाहती हैं तो हमारे बताए गए तरीकों से ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- somnath.org