हिमाचल प्रदेश के फेमस टूरिस्ट प्लेसिस पर आपको लगभग हर तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए इन जगहों पर होटल से लेकर कैब तक सब कुछ मिलना आसान होता है। हालांकि, इन जगहों पर भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए पर्यटक ऑफबीट हिल स्टेशन सर्च करते हैं। इन जगहों पर उन्हें शांत माहौल में प्रकृति के बेहद करीब रहने का मौका मिलता है। यहां घूमने का अनुभव थोड़ा अलग होता है, क्योंकि आपको हर मोड़ पर पर्यटकों की भीड़ के बजाय पहाड़ों की शांति और स्थानीय जीवन की झलक मिलेगी। ऐसे में पहली बार ऑफिबिट हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे यात्री यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानना चाहते हैं। आप भी पहली बार यात्रा करने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

हिमाचल प्रदेश के ऑफबिट हिल स्टेशन सुरक्षित है या नहीं?

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को यह समझना चाहिए कि सुरक्षा केवल जगह पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मौसम, सड़क की स्थिति, होटल की लोकेशन और यात्रा के तरीके पर भी निर्भर करती है। इसलिए इन ऑफबीट जगहों पर जाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहतर है।

1- जिभी सुरक्षित है या नहीं? (Himachal Pradesh Offbeat Hill Stations)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित यह जगह भी उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो शांति में समय बिताना चाहते हैं। शिमला-मनाली के मुकाबले आपको यहां होटल और होम स्टे कम मिलेंगे। इसके साथ ही इनका बजट भी आपको ज्यादा लगेगा। जिभी छोटा और शांत हिल स्टेशन है, इसलिए यहां सुविधाएं सीमित हैं।

जिभी की सबसे बड़ी कमी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कम विकल्प मिलना है। शिमला और मनाली में दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई शहरों से बसों की कनेक्टिविटी ज्यादा मिल जाती है। जिभी जाने के लिए यात्रियों को अक्सर आसपास के बड़े स्थानों से बस लेकर यहां पहुंचना पड़ता है।

सुविधा  जिभी शिमला मनाली

समुद्र तल से ऊंचाई

करीब 5,250 फीट करीब 7,467 फीट करीब 6,730 फीट

होटल का खर्च

बजट स्टे लगभग 2,000 से 2500 तक सीमित बजट होटल लगभग 1000 रुपये से 15 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे बजट होटल लगभग 1500 रुपये में मिल जाते हैं

बस की सुविधा

सीमित है, आसपास के बड़े हिल स्टेशन तक बस लेकर पहुंचना होगा बस कनेक्टिविटी काफी अच्छी कनेक्टिविटी अच्छी

कैब

स्थानीय टैक्सी मिल जाती है, लेकिन विकल्प सीमित आसानी से कैब मिलती हैं कैब आसानी से मिलती हैं, टूर के लिए भी विकल्प ज्यादा

लोकल घूमने का खर्च

छोटी दूरी के लिए कैब महंगी कैब और लोकल बस से घूमना सस्ता मनाली में सुविधाएं मिलना आसान है, लेकिन महंगी है
मोबाइल नेटवर्क  जगह के हिसाब से नेटवर्क कमजोर हो सकता है काफी बेहतर ज्यादातर टूरिस्ट इलाकों में बेहतर

अस्पताल/मेडिकल सुविधा

सीमित, बड़ी सुविधा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है बेहतर मेडिकल सुविधाएं मेडिकल सुविधाएं अच्छी है

2- तीर्थन वैली सुरक्षित है या नहीं? (Safe Offbeat Hill stations in Himachal Pradesh)

इस जगह पर कम भीड़-भाड़ होने की वजह से इसे शिमला-मनाली से ज्यादा खास माना जाता है। इसके अलावा शिमला और मनाली में आपको बड़े होटल, कैफे और मार्केट देखने को मिलेंगे, लेकिन तीर्थन वैली में पहाड़ों के बीच छोटे गांव, होमस्टे, जंगल और नदी के किनारे सुकून मिलेगा।

तीर्थन वैली घूमना सुरक्षित माना जा सकता है, लेकिन बहुत सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचना चाहिए। अगर ट्रेकिंग का प्लान है, तो स्थानीय गाइड की मदद लेना बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें- रोपवे से शांति स्तूप तक, 2 दिन में कैसे घूमें राजगीर? पूरा ट्रिप प्लान पढ़ें यहां

सुविधा

तीर्थन वैली शिमला मनाली

समुद्र तल से ऊंचाई

लगभग 3,000-7,000 फीट, इलाके के हिसाब से करीब 7,467 फीट करीब 6,730 फीट

होटल/होमस्टे

होमस्टे, कॉटेज और छोटे होटल ज्यादा होटल और रिसॉर्ट की बड़ी रेंज  होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे की बड़ी रेंज

कैब

 उपलब्ध, लेकिन विकल्प सीमित  आसानी से उपलब्ध  आसानी से उपलब्ध

बस की सुविधा

 सीमित;  नजदीकी कस्बों से कनेक्शन लेना पड़ सकता है  काफी अच्छी  काफी अच्छी
 लोकल ट्रांसपोर्ट  सीमित  अच्छा  अच्छा
 मोबाइल नेटवर्क  कुछ इलाकों में कमजोर हो सकता है  काफी बेहतर  टूरिस्ट इलाकों में बेहतर
अस्पताल/मेडिकल सुविधा  बड़ी सुविधा के लिए आसपास के कस्बों पर निर्भरता  बेहतर  बेहतर

3- बरोट सुरक्षित है या नहीं?

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित इस पर भी आपको शिमला-मनाली जितनी भीड़ नहीं मिलने वाली। यहां आपको जिभी और तीर्थन वैली से भी कम लोग मिलेंगे, क्योंकि इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। यहां आपके फोन में कई जगहों पर बिल्कुन नेटवर्क नहीं आने वाला।

इसे भी पढ़ें- शुरू हो चुकी है क‍िन्‍नौर कैलाश यात्रा, द‍िल्‍ली से ऐसे प्‍लान करें ट्र‍िप

सुविधा

 बरोट  
शिमला
 मनाली

समुद्र तल से ऊंचाई

 करीब 6,000 फीट  करीब 7,467 फीट  करीब 6,730 फीट

मोबाइल नेटवर्क

 कुछ जगहों पर कमजोर  बेहतर  ज्यादातर टूरिस्ट इलाकों में बेहतर

बजट स्टे

 करीब2,000 से  मिल सकते हैं  करीब  1,000-3,000+  करीब 1,000-3,000+

बस की सुविधा

 सीमित, बैजनाथ/घटासनी जैसी जगहों से कनेक्शन  बहुत अच्छी  अच्छी

कैब

 स्थानीय टैक्सी मिलती है,  सीमित ऑप्शन  आसानी से उपलब्ध  आसानी से उपलब्ध

लोकल ट्रांसपोर्ट

 सीमित  अच्छा  अच्छा

मेडिकल सुविधा

 सीमित, बड़ी सुविधा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है  बेहतर  बेहतर

बारिश के मौसम में ऑफबीट हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों को अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुछ जगहों पर जल्दी मदद मिलना मुश्किल हो जाता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific