अक्सर लोग हवाई जहाज में इकोनॉमी क्लास का टिकट तो ले लेते हैं, लेकिन उनकी दिली इच्छा होती है कि एक न एक बार वे बिजनेस क्लास में जरूर बैठें। बिजनेस क्लास की लग्जरी सीट, स्वादिष्ट खाना और बेहतरीन सुविधाओं का खर्च थोड़ा ज्यादा होता है, जिससे हर कोई इसका टिकट नहीं खरीद पाता। बिजनेस क्लास का टिकट आमतौर पर इकोनॉमी क्लास से दो से तीन गुना तक महंगा होता है, लेकिन अब साधारण इकोनॉमी क्लास के यात्री भी मुफ्त में बिजनेस क्लास में शिफ्ट या अपग्रेड हो सकते हैं।

आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे सही जानकारी, एयरलाइंस के सिस्टम को समझने और कुछ आसान हैक्स की मदद से आप फ्री अपग्रेड पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इकोनॉमी टिकट पर बिजनेस क्लास का मजा लिया जा सकता है।  

क्या है ऑपरेशनल अपग्रेड ?

एयरलाइंस हमेशा अपनी सभी सीटें भरने के लिए क्षमता से 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टिकट बेच देती हैं, जिसे ओवरबुकिंग कहते हैं। जब सभी यात्री एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं और इकोनॉमी सेक्शन पूरी तरह भर जाता है, तब एयरलाइंस बोर्डिंग पास जारी करते समय कुछ भाग्यशाली यात्रियों को खाली पड़ी बिजनेस क्लास की सीटों में मुफ्त में शिफ्ट कर देती है। इसे ही ऑपरेशनल अपग्रेड कहा जाता है।

जब भी किसी यात्री को अपग्रेड करने की बात आती है, तो एयरलाइंस सबसे पहले उन लोगों को चुनती है जो उनके फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम या लॉयल्टी मेंबरशिप से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने लिए फ्री बिजनेस क्लास अपग्रेड के चांस बढ़ा सकती हैं।

फ्री बिजनेस क्लास अपग्रेड पाने के 4 असरदार तरीके

अगर आप भी इकोनॉमी से बिजनेस क्लास में अपग्रेड होना चाहती हैं, तो इन आसान ट्रिक्स को आजमा सकती हैं -

1. सोलो ट्रैवलिंग

अगर आप अपनी फैमिली या तीन-चार दोस्तों के साथ ग्रुप में ट्रेवल कर रही हैं, और आप चाहती हैं कि आपका टिकट अपग्रेड हो जाए, तो ऐसा होना बहुत मुश्किल है। एयरलाइंस आमतौर पर एक खाली सीट को भरने के लिए अकेले सफर करने वाले यात्री को चुनती है। 

2. चेक-इन काउंटर पर सही समय पर पहुंचें

अगर इकोनॉमी क्लास फुल हो जाती है, तो इस मामले में सबसे पहले काउंटर पर पहुंचने वाले या फिर बिल्कुल आखिरी में चेक-इन करने वाले यात्रियों को अपग्रेड मिलने का मौका मिल जाता है, क्योंकि उस समय तक बाकी सीटें भर चुकी होती हैं।

3. स्मार्ट और क्लासी एयरपोर्ट लुक रखें

चेक-इन काउंटर और बोर्डिंग गेट पर मौजूद एयरलाइन स्टाफ यात्रियों के पहनावे और तौर-तरीकों पर भी ध्यान देता है। बिजनेस क्लास की गरिमा को ध्यान में रखते हुए, अगर आपका एयरपोर्ट लुक क्लासी और स्मार्ट है, तो स्टाफ आपको अपग्रेड करने में प्रायोरिटी दे सकता है।

4. क्रेडिट कार्ड और माइल्स वाउचर का इस्तेमाल करें

कई प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स और एयरलाइन माइल्स प्रोग्राम्स फ्री अपग्रेड वाउचर भी देते हैं। अगर आपके पास इस तरह का वाउचर है, तो आप इसका इस्तेमाल करके चेक-इन काउंटर पर जाकर अपनी सीट आसानी से अपग्रेड करवा सकती हैं। 

निष्कर्ष: अगर आप भी हमेशा इकोनॉमी टिकट बुक करती हैं और कभी-कभी अपने टिकट को बिजनेस क्लास में अपग्रेड कराना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए आसान तरीकों को आजमा सकती हैं। बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें - जैसे सोलो ट्रैवलिंग करना, स्मार्ट ड्रेसिंग अपनाना और एयरलाइंस के लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़े रहना। इन छोटी-छोटी बातों से आपके फ्री अपग्रेड पाने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik