चेन्नई से चारधाम यात्रा अब आप टूर पैकेज से भी जा सकती हैं। माता-पिता को अगर आप अकेले यात्रा पर भेजना चाहती हैं, तो भी यह टूर पैकेज बेस्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चार धाम यात्रा के इस पैकेज में होटल से लेकर आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसे में कौन सा होटल सही होगा या कैसे मंदिर तक पहुंचना है, इसकी चिंता आपको करने की जरूरत नहीं होगी। आपके यात्रा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे के ऊपर होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे। पैकेज आपको फायदेमंद लगता है, तो आप टिकट बुक कर सकती हैं।

चार धाम यात्रा पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है। आप केवल चेन्नई से ही इस यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
  • पैकेज 15 जून से शुरू हो रहा है, जिसका अर्थ है कि 15 से पहले इस पैकेज से यात्रा आप नहीं कर पाएंगी।
  • पैकेज टिकट आप ऑनलाइन बुक कर सकती हैं, लेकिन यात्रा पहले नहीं हो सकती।
  • पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।
  • पैकेज की शुरुआत फ्लाइट से होगी, यानी बस से जाने की चिंता नहीं रहने वाली।
  • एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आगे के सफर के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।
  • पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX CHENNAI है।
  • पैकेज के बारे में जानकारी और बुकिंग के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकती हैं।
  • पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप पैकेज का नाम सर्च करके भी इसके बारे में पढ़ सकती हैं।

पैकेज फीस

  • पैकेज से अकेले यात्रा करती हैं, तो आपको 69,200 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62,600 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 61,400 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 52,500 रुपये है।

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं?

  • पैकेज में इकोनॉमी क्लास में आने-जाने की हवाई टिकट मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान नॉन-एसी कमरों में रहने का मौका मिलेगा।
  • सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • केदारनाथ और यमुनात्री की ट्रेकिंग को छोड़कर, पूरी यात्रा के दौरान आपको भोजन दिया जाएगा।
  • टूर मैनेजर की सेवाएं भी मिलेंगी।
  • जीएसटी शामिल है।

पैकेज में शामिल नहीं हैं ये सुविधाएं

  • हेलीकॉप्टर, टट्टू, पालकी का शुल्क और प्रवेश टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।
  • होटल में सामान ढोने का शुल्क, टिप्स, मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क और कपड़े धोने का शुल्क अलग से रहेगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- MAGNIFIC, irctc official website