सितंबर का महीना उन लोगों के लिए अच्छा मौका लेकर आता है, जो बारिश के बाद कहीं घूमने जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सितंबर में भी कई जगहों पर बारिश भी होती है, इसलिए इन जगहों का मौसम काफी सुहाना रहता है। बारिश के बाद यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है और आसपास का नजारा काफी फ्रेश महसूस करवाता है। ऐसे में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ दिनों की छुट्टी पर जाना अच्छा हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां आप लगभग 5000 रुपये में आसानी से घूमकर आ जाएंगे।

1- पुष्कर, राजस्थान

अगर पहाड़ों की जगह किसी झील और मंदिर वाली जगहों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो राजस्थान के पुष्कर जा सकती हैं। यहां पुष्कर झील के आसपास घूमना, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करना और बाजारों में घूमना आपको मजेदार लगेगा। सितंबर में यहां ज्यादा गर्मी भी नहीं होती, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। कम बजट में घूमने वालों के लिए पुष्कर इसलिए खास है, क्योंकि यहां सस्ते होटल भी मिल जाते हैं।

  • दिल्ली से दूरी- लगभग 420 किमी है
  • समय- लगभग 7-9 घंटे का समय लग जाता है
  • पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर, घाट और लोकल बाजार घूमने के लिए अच्छे हैं।
  • 5,000 रुपये में कैसे करें ट्रिप पूरा?- बजट होटल, हॉस्टल और लोकल स्टॉल से खाना खाएं। होटल बुकिंग ऑनलाइन करें।

2- ऋषिकेश, उत्तराखंड

सस्ते में ऐसी जगह ट्रिप प्लान करना है, जो खूबसूरत भी हो और धार्मिक भी, तो आप ऋषिकेश आ सकती हैं। सुबह की आरती से लेकर मंदिरों के दर्शन तक, यहां आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। अगर एडवेंचर पसंद है तो रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ कई तरह की एक्टिवीटी भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ एक मूसल लेकर दुश्मनों पर टूट पड़ी थीं ओनाके ओबव्वा, जानें इतिहास की अनसुनी वीरांगना की कहानी

  • दिल्ली से दूरी- लगभग 240 किमी है।
  • समय- लगभग 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है।
  • होटल लगभग 1200 से 1500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
  • ₹5,000 में कैसे करें ट्रिप?- पैदल या शेयरिंग ऑटो से घूमें और महंगे कैफे से बचें।

अमृतसर, पंजाब

बजट में घूमने के लिए पंजाब भी अच्छी जगह है। अमृतसर में धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों तरह की जगहें देखने को मिलती हैं। स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती और शांत माहौल इस शहर को खास बनाते हैं। इसके अलावा आप अटारी-वाघा बॉर्डर भी घूमने जा सकती हैं।

  • दिल्ली से दूरी- लगभग 450 किमी
  • सम- लगभग 7 से 8 घंटे लग सकते हैं।

यात्रा के दौरान अगर आप खाने पर खर्च बचा सकते हैं, तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए। ऊपर बताई सभी जगहों पर घूमना-फिरना और होटल का खर्च सस्ता है। ऐसे में अगर आप महंगे होटल में जाएंगे, तो 1000 रुपये का बिल एक ही बार में बन जाएगा। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific