ट्रेन से सफर के दौरान अक्सर लोगों को सामान चोरी की चिंता ज्यादा रहती है। अक्सर छोटी-मोटी चीजों के चोरी होने की चिंता ज्यादा रहती है, क्योंकि भीड़ में चोरी का पता ही नहीं चल पाता। अक्सर चोरों के निशाने पर लोगों का फोन और पर्स होता है, इसलिए सोने से पहले यात्री अपने जरूरी सामान को संभालकर रखने के नए-नए तरकीब फॉलो करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करती हैं और आपको भी फोन या पर्स चोरी होने की चिंता सताती है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे लेकर अलग-अलग हैक्स बताएंगे।
ऐसे रखें सेव
तकिए के अंदर रखें- इसके लिए आपको फोन और पर्स को सिर के नीचे तकिए के अंदर डाल सकती हैं। इससे चोर सामान चुराने की कोशिश भी नहीं करेगा। सबसे खास बात यह है कि अगर चोर सामान टच करने की कोशिश भी करेगा, तो आपकी नींद खुल जाएगी और आप उसे पकड़ लेंगी।
अंदर की तरफ तकिया रखकर सोएं
सामान अगर तकिए में डाल रही हैं, तो सिर अंदर की तरफ रखें। इससे तकिए गिरेगा नहीं और यह किनारे पर लगे रहने की वजह से सिर के नीचे ही लगा रहेगा। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी, तो चोर सामान आसानी से नहीं चुरा पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- अकेली महिला यात्री ध्यान दें, ट्रेन के टॉयलेट के अंदर भी होता है 'इमरजेंसी सिस्टम', इस तरह करें यूज
पर्स को हाथ में बांध लें
अगर आपको डर है कि कोई आपका पर्स न ले जाए,तो आप रात में सोते समय सिर के कोने में पर्स रखें और इसकी डोरी अपने हाथों में बांध लें। इसका फायदा यह होगा कि अगर चोर पर्स उठाने आएगा, तो हाथ में बंधे होने की वजह से आपको भी पता चल जाएगा।
अलार्म लगा लें
आप गहरी नींद में सोती हैं और रातभर नींद नहीं खुलती, तो आप अलार्म लगाकर रख सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आप अपना सामान भी चेक कर सकती हैं और आस-पास किसी का चोरी का प्लान भी होगा, तो वह भी घबरा जाएगा। सामान बचाने का यह बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में अभी तक किसी को नहीं पता, दिल्ली वाले हर दिन जा सकते हैं घूमने
फोन में जेब में डाल लें
फोन और पैसे जेब में डालकर सोती हैं, तो भी यह चोरी होने से बचाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे आप पैंट की जेब में डाल सकती हैं। पैंट की जेब टाइट होती है, इसलिए इसमें से सामान निकलना आसान होता है। यह सामान बचाने का सबसे अच्छा तरीका है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
