अक्सर आपने नोटिस किया होगा है कि जब महिलाएं आपस में या किसी से बातचीत करती हैं, तो वे अपनी बात को समझाने के लिए हाथों के इशारों और चेहरे के हाव-भाव का एक अलग तरीके से इस्तेमाल करती हैं। इससे संबंधित NHM की रिसर्च हमें बताती है कि महिलाओं की बातचीत करने की यह शैली पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा एक्सप्रेसिव होती है। पुरुष जहां शारीरिक हरकतों के बिना बात करना पसंद करते हैं, वहीं महिलाएं अपनी बॉडी लैंग्वेज से उनके हर शब्द को जीवंत बना देती हैं। ऐसे में इसके पीछे छिपे कुछ बेहद दिलचस्प कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं क्यों ज्यादा एक्सप्रेसिव होती हैं? जानते हैं आगे...
बचपन की परवरिश का असर
खास बता यह है कि बचपन से ही सोसाइटी लड़कियों और लड़कों को अलग-अलग तरीके से अपने इमोशंस को व्यक्त करना सिखाती है। लड़कियों को बचपन से ही दूसरों के साथ जुड़ने, सहानुभूति दिखाने और खुलकर अपनी बात कहने के लिए बढ़ावा दिया जाता है।
सोसाइटी, महिलाओं को रिलेशनशिप बिल्डर्स यानी रिश्ते मजबूत करने वाली कैटेगरी में रखती है। इसी वजह से महिलाएं बातचीत के दौरान मुस्कुराने, सिर हिलाने और हाथों से इशारा करने का सहारा लेती हैं ताकि वे सामने वाले के साथ एक गहरा कनेक्शन बना सकें।
इसे भी पढ़ें - दूसरों की खुशियां देखकर खुद पर आता है रोना, जानें इस मानसिक जाल से खुद को कैसे निकालें?
इमोशनल इंटेलिजेंस है कारण
कुछ रिसर्च बताती हैं कि महिलाओं के ब्रेन की बनावट उन्हें इमोशंस को जल्दी समझने और उन्हें एक्सप्रेस करने में हेल्प करती है। इतना ही नहीं महिलाओं के ब्रेन में भाषा और भावनाओं को प्रोसेस करने वाले हिस्से पुरुषों की तुलना में ज्यादा एक्टिव भी होते हैं। इसी वजह से उनकी इमोशनल इंटेलि काफी मजबूत होती है।
जब महिलाएं बात करती हैं, तो वे सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि अपनी भावनाओं को भी शेयर भी करती हैं।
बात को प्रभावी बनाने का तरीका
महिलाएं अपनी बातचीत में अक्सर टोन और बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल इसलिए भी करती हैं कि उनकी बात को गलत न समझा जाए। हाथों के कोमल इशारे और एक मुस्कान किसी भी गंभीर या तनावपूर्ण बातचीत को हल्का बना सकती है।
इसे भी पढ़ें - कहीं रोज-रोज का एक जैसा रूटीन आपके प्यार को फीका तो नहीं कर रहा? ऐसे करें बदलाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
