आपने साइकिल, बाइक और कार के टायरों को कभी गौर से देखा है। ध्‍यान से देखने पर पाएंगे कि इन पर रबड़ के कांटे लगे होते हैं। इन्हें देखकर लोगों को लगता है कि ये टायर की ग्रिप को मजबूत करने, सड़क पर घर्षण और आवाज कम करने या फिर माइलेज बढ़ाने के लिए होते हैं। यहां असलियत कुछ और ही है। आखिर क्या है इसके पीछे की असली वजह आइए जानते हैं?

योजना के तहत डिजाइन किए जाते हैं कांटे

टायर पर मौजूद इन रबड़ के कांटों को'वेंट स्प्यूज' कहते हैं। इसका मतलब होता है किसी चीज का बाहर की ओर निकला होना। टायरों के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए ही इन्‍हें बनाया जाता है। आसान भाषा में समझें तो गाड़ी चलने के दौरान टायर पर दबाव बनता है, इस दबाव को कम करने के लिए इसे निर्माण के दौरान बनाया जाता है। इसे बनाने वाली कंपनियां जब टायर का निर्माण करती हैं, तब रबड़ के इन नुकीले हिस्‍सों को टायर में इंजेक्‍ट किया जाता है। दरअसल टायर निर्माण के दौरान इनमें बुलबुले बनने का खतरा रहता है। ऐस में अंदरूनी तौर पर ऐसा होने पर टायर कमजोर हो सकता है, इसलिए इन्‍हें लगाकर इसका खतरे को काफी हद तक खत्‍म किया जाता है।

तकनीकी भाषा 'वेंट स्प्यूज' कहलाते हैं कांटे

Image Credit: Shutterstock

इंजीनियरिंग और टायर मैन्युफैक्चरिंग की भाषा में इन छोटे-छोटे बालों को 'वेंट स्प्यूज' या 'टायर निब्स' कहा जाता है। ये सिर्फ बिल्कुल नए टायरों पर ही नजर आते हैं। जैसे-जैसे आप गाड़ी चलाते हैं, कुछ सौ किलोमीटर के बाद ये अपने आप सड़क पर घिसकर खत्म हो जाते हैं।

टायर निर्माण के दौरान एक जरूरी प्रोसेस को फॉलो किया जाता है, जिसे वल्केनाइजेशन कहते हैं। जब फैक्ट्री में टायर को एक खास सांचे में तैयार किया जाता है तो कच्चे रबड़ पर बहुत तेज गर्मी और हवा का भारी दबाव डाला जाता है। इसका मकसद टायर को उसका सही आकार और मजबूती देना होता है। इस सांचे में हवा बाहर निकलने के लिए बहुत बारीक छेद बनाए जाते हैं।

निर्माण के दौरान जैसे ही दबाव की वजह से रबड़ पूरे सांचे में फैलती है। इसके अंदर फंसी हुई हवा इन बारीक छेदों से तेजी से बाहर निकलती है और अपने साथ थोड़ा सा पिघला हुआ रबर भी बाहर ले आती है। यही रबर जब सूखकर सख्त हो जाता है तो वह टायर की सतह पर छोटे-छोटे बालों या 'वेंट स्प्यूज' के रूप में नजर आने लगता है।

क्या ड्राइविंग में इनका कोई फायदा है?

Image Credit: Shutterstock

जी नहीं, आपके ड्राइविंग अनुभव पर इनका जरा भी असर नहीं पड़ता। चाहे वह गाड़ी की परफॉर्मेंस हो, तेज रफ्तार, सड़क पर पकड़ या फिर सुरक्षा, इनका किसी भी तकनीकी पहलू से कोई लेना-देना नहीं है। ये सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग के दौरान पीछे छूटी हुई निशानियां बनकर रह जाती हैं जो कुछ मील चलने के बाद खुद ही सड़क पर घिसकर साफ हो जाती हैं।

'वेंट स्प्यूज' एक बेहतरीन विजुअल मार्कर के रूप में भी काम करते हैं, जिससे आप तुरंत पहचान सकते हैं कि टायर पूरी तरह से नया है और पहले कभी इस्तेमाल नहीं हुआ है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com