इरादे अगर बुलंद हो, तो उम्र महज एक नंबर होती है। इस कहावत को बिहार की रहने वाली उर्मी सिन्हा ने सच कर दिखाया है। बता दें कि उर्मी ने महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास करके देश की सबसे युवा आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने UPSC CSE के पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 170 हासिल की है। आज के इस लेख में हम आपको उर्मी सिन्हा के बारे में बताने जा रहे हैं।
उर्मी सिन्हा कौन हैं?
आईपीएस उर्मी सिन्हा बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित मारवाड़ी से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उनका परिवार कुछ समय बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बस गया था। उर्मी के पिता हावड़ा से प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी मां हाउसवाइफ है। उर्मी ने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (बीए) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की है। इनका जन्म 11 फरवरी, 2003 को हुआ है।
उर्मी सिन्हा को कौन सा कैडर मिला है?
IPS सिन्हा को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का 'आंध्र प्रदेश कैडर' आवंटित किया गया है। 17 अक्टूबर 2026 को SVPNPA में अपना 'फेज-1' प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वह अपने आवंटित कैडर में फील्ड ट्रेनिंग के लिए जाएंगी। हालांकि, रिपोर्ट में उनकी किसी विशेष जिले में पोस्टिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें- अफसर बच्चों की मां ने 62 की उम्र में पास की मैट्रिक परीक्षा, पढ़ें छत्तीसगढ़ की कौशल्या देवी की कहानी
आंध्र प्रदेश कैडर से की शुरुआत
हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित एसवीपीएनपीए में 78वें बैच का फेज-1 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इस बैच में कुल 151 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल थे, जिनमें 37 महिला आईपीएस अधिकारी भी थीं। 17 अक्टूबर 2026 को पासिंग आउट परेड के साथ ही उनका यह शुरुआती चरण समाप्त हुआ।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उर्मी सिन्हा को आंध्र प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। अब वह अपने कैडर में फील्ड ट्रेनिंग के लिए आगे बढ़ेंगी। इस चरण में उन्हें कानून व्यवस्था, अपराध अनुसंधान और जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- APTI PLUS Academy For Civil Services
