माता-पिता हमेशा से ही अपने बच्चों को सबसे आगे देखना चाहते हैं। बहुत से पेरेंट्स बच्चों की परवरिश में कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिनकी बजह से बच्चों में मानसिक तनाव भी होने लगता है। कभी कभी बच्चों से परेशान होना या झुंझलाहट महसूस करना सामान्य बात हो सकती है, मुख्य रूप से तब जब बच्चे गलत व्यवहार कर रहे हों, उस समय नाराज होना आम बात है। वहीं बच्चों से हमेशा परफेक्ट होने की उम्मीद करते हुए उन्हें बात-बात पर डांटना कितना सही है? असल में, बच्चों को अनुशासित करने के पेरेंट्स के सख़्त तरीक़े, जैसे कि उन पर चिल्लाना, उन्हें बात-बात पर डांटना बच्चों पर बहुत ज्यादा असर डाल सकते हैं । आइए जानें बच्चे को बात-बात पर डांटने से उसके जीवन में क्या असर हो सकता है।

बच्चे के व्यवहार में समस्याएं आ सकती हैं

आपको लग सकता है कि बच्चों को हमेशा डांटने से समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन इससे बच्चे के भविष्य पर बुरा प्रभाव हो सकता है। ऐसे में बच्चे को लगता है कि वो कोई भी काम सही कर ही नहीं सकता है।

बच्चे को डांटने से उसके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। वहीं बच्चे को प्यार से समझाने से बड़ी से बड़ी समस्या का भी हल निकल सकता है और बच्चे को भविष्य में बुरा व्यवहार करने से रोका जा सकता है। वहीं बच्चे को ज्यादा डांटने और चिल्लाने से उसके व्यवहार में नकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों को जरूर सिखाएं गीता में लिखी ये 4 बातें, कठिन परिस्थितयों में भी मिलेगी बड़ी सफलता

डांटने से बच्चे का विकास रुकने लगता है

बच्चों को ज्यादा डांटने और चिल्लाने से बच्चे के दिमाग के विकास का तरीका बदल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंसान अच्छी चीज़ों की तुलना में नकारात्मक जानकारी और घटनाओं को ज्यादा तेजी से और गहराई से प्रोसेस करते हैं। हर छोटी बात पर बच्चों को डांटने से उनका विकास रुक सकता है या फिर बहुत धीरे-धीरे हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बड़े बच्चे से ज्यादा उम्मीदें क्यों रखते हैं माता-पिता? एक्सपर्ट से जानें बच्चों पर क्या असर पड़ता है

डांटने से बच्चे में डिप्रेशन बढ़ सकता है

जब माता-पिता बच्चों पर ज्यादा चिल्लाते या डांटते हैं तो बच्चे ज्यादा परेशान, डरे हुए या उदास महसूस करते हैं। कई बार बच्चों में मानसिक तनाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बच्चे डिप्रेशन में आ जाते हैं और उसकी वजह से बच्चों में कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलाव होने लगते हैं।
बचपन में माता-पिता की बदसलूकी से होने वाला तनाव, बड़े होने पर बच्चे में कुछ खास तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का ख़तरा बढ़ा सकता है। यही नहीं बचपन में तनाव का सामना करने से शारीरिक स्वास्थ्य पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।

अगर आप भी बच्चे की हर छोटी बड़ी गलती पर उसे डांटती हैं, तो आपको अपनी इस आदत में बदलाव करने की जरूरत है जिससे बच्चे के मनः स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock.com