नारियल पानी पीने के बाद अक्सर हम उसके खाली खोल को बेकार समझ लेते हैं और फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बेकार दिखने वाली चीज आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है? जी हां, आजकल होम डेकोर में सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली चीजों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। नारियल के इन खाली खोलों का इस्तेमाल करके आप बेहद खूबसूरत और यूनिक डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नारियल के खोल को साफ कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
नारियल के खोल को साफ कैसे करें? (How to Clean the Shell)
सबसे पहले खोल के अंदर बचे हुए नारियल के हिस्से या मलाई को एक चम्मच से पूरी तरह खुरच कर निकाल लें।
खोल को बैक्टीरिया और कीड़ों से बचाने के लिए लगभग 10-15 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें। इससे यह पूरी तरह सैनिटाइज हो जाएगा।
नारियल के बाहरी हिस्से पर मौजूद जूट को हटाने के लिए सैंडपेपर का यूज करें।
कैसै करें खोल का इस्तेमाल?
यदि खोल नीचे से गोल है और टिक नहीं रहा है, तो सबसे पहले उसके नीचे एक छोटा सा स्टैंड या जूट की रस्सी का छल्ला बनाकर रख दें ताकि वह हिले नहीं।
अब मोमबत्ती की बत्ती के निचले हिस्से पर थोड़ा सा पिघला हुआ मोम लगाएं और उसे खोल के बिल्कुल बीचों-बीच चिपका दें। बत्ती को सीधा खड़ा रखने के लिए ऊपर से एक टूथपिक या पेंसिल की मदद से उसे बीच में रोक दें।
अब एक बर्तन में मोम लें और उसे धीमी आंच पर पिघलाएं। जब मोम पूरी तरह पानी की तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 8-10 बूंदें मिला दें, ताकि मोमबत्ती जलते समय बेहतरीन खुशबू आए।
अब पिघले हुए मोम को बहुत सावधानी से नारियल के खोल के अंदर डालें। ध्यान रहे कि मोम को बिल्कुल ऊपर तक नहीं भरना है, किनारे से थोड़ी जगह खाली छोड़ दें। मोम डालते समय बत्ती बीच में ही सीधी रहनी चाहिए। अब इसे बिना हिलाए-डुलाए कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने और जमने के लिए छोड़ दें।
जब मोम पूरी तरह सख्त और सफेद हो जाए, तो ऊपर से लंबी बत्ती को कैंची से काट लें।
सुंदर प्लांटर कैसे बनाएं (How to Make a Planter)
सबसे पहले निचले हिस्से में एक छोटा सा छेद करें, ताकि पौधों में पानी जमा न हो।
अब खोल के अंदर थोड़ी सी कोकोपीट और खाद मिली हुई मिट्टी भरें। इसमें आप मनी प्लांट, सकुलेंट्स या कोई भी छोटा इनडोर प्लांट लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - नारियल के छिलकों से फ्री में हो सकता है कई बीमारियों का इलाज, जान लेंगी इसके फायदे तो कभी नहीं फेकेंगी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/Pinterest
