तुलसी विवाह के दिन घर के आंगन में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह कराया जाता है। ऐसे में पूजा की जगह को सुंदर बनाने के लिए रंगोली बनाना भी अच्छा विकल्प है। हालांकि, अगर आपके घर का आंगन छोटा है या तुलसी का पौधा बालकनी में रखा है, तो बड़ी रंगोली बनाने की जरूरत नहीं है। आप थोड़ी-सी जगह में भी छोटी और आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। खास बात यह है कि इन डिजाइंस को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
तुलसी विवाह 2026 के लिए रंगोली डिजाइन (Tulsi Vivah Rangoli Designs)
अगर आप तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली बनाना चाहती हैं, लेकिन समय कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम 7 तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 15 मिनट में बना सकती हैं।
1. फूलों की छोटी रंगोली (Flower Rangoli Designs For Tulsi Vivah)
तुलसी विवाह पर फूलों वाली रंगोली सबसे अच्छी लगती है। इसके लिए आपको रंग खरीदने की भी जरूरत नहीं है। गेंदे के पीले और नारंगी फूलों की पंखुड़ियां लेकर छोटा-सा गोल डिजाइन बनाएं। बीच में गुलाब की पंखुड़ियां रखकर इसे और सुंदर बना सकती हैं। यह डिजाइन तुलसी चौरे के सामने आसानी से बनाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- मुरझा गया है तुलसी का पौधा? जड़ों में डालें रसोई की यह 1 भूरी चीज, कुछ ही दिन में हरा-भरा हो जाएगा गमला
2. दीपक वाली रंगोली (Diya Rangoli Design For Tulsi Vivah)
अगर आप पूजा की जगह को रोशनी से सजाना चाहती हैं, तो दीपक वाली रंगोली बनाएं। इसके लिए पहले रंगों से एक छोटा गोल घेरा तैयार करें और बीच में दीपक का आकार बनाएं। इसके आसपास छोटे-छोटे फूल बनाकर डिजाइन पूरा करें। शाम को इसके चारों तरफ असली दीये रखने से सजावट और भी अच्छी लगेगी।
Image Credit-ai
3. कमल के फूल वाली रंगोली (Lotus Rangoli Designs For Tulsi Vivah)
कमल के फूल वाली रंगोली छोटी जगह के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए गुलाबी रंग से पंखुड़ियां बनाएं और बीच में पीला रंग भरें। पंखुड़ियों के किनारों पर सफेद रंग से हल्की आउटलाइन बना दें। यह डिजाइन देखने में सुंदर लगती है और इसे बनाने में लगभग 10 से 15 मिनट लग सकते हैं।
Image Credit- etsy
4. स्वास्तिक वाली रंगोली (Swastik Rangoli Design For Tulsi Vivah)
अगर आपको बहुत आसान रंगोली बनानी है, तो स्वास्तिक डिजाइन चुनें। लाल रंग से स्वास्तिक बनाएं और उसके चारों तरफ पीले और सफेद रंग से छोटी-छोटी बिंदियां लगाएं। चारों कोनों पर फूलों की आकृति बनाने से यह और आकर्षक लगेगी। इसे तुलसी चौरे के पास कम जगह में भी बनाया जा सकता है।
Image Credit- herzindagi
5. पत्तियों वाली छोटी रंगोली (Leaf Rangoli Design For Tulsi Vivah)
तुलसी विवाह के मौके पर पत्तियों वाली रंगोली भी काफी अच्छी लगेगी। इसके लिए हरे रंग से छोटी-छोटी पत्तियां बनाएं और उनके बीच पीले या सफेद फूल तैयार करें। आप चाहें तो असली फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह डिजाइन तुलसी माता की पूजा के आस-पास प्राकृतिक और सुंदर लुक देगी।
Image Credit- Deepti Art & Craft
6. मोर पंख वाली रंगोली (Peacock Rangoli Design For Tulsi Vivah)
मोर पंख की डिजाइन बनाना आसान होने के साथ काफी खूबसूरत भी लगता है। इसके लिए हरे रंग से पंख का आकार बनाएं और बीच में नीले, पीले और सफेद रंग से गोल आकृति तैयार करें। आसपास छोटी बिंदियां लगाने से रंगोली पूरी हो जाएगी। इसे बनाने में ज्यादा जगह और रंगों की जरूरत नहीं पड़ती।
Image Credit-pinterest
7. गोल मंडला रंगोली (Gol Mandala Rangoli Design For Tulsi Vivah)
अगर आपको बिना किसी मुश्किल आकृति के रंगोली बनानी है, तो गोल मंडला डिजाइन ट्राई करें। सबसे पहले बीच में एक छोटा गोला बनाएं। फिर उसके चारों तरफ पंखुड़ियों जैसी आकृतियां बनाकर उनमें अलग-अलग रंग भर दें। सफेद रंग से बॉर्डर और छोटी बिंदियां बनाने पर यह डिजाइन बेहद सुंदर नजर आएगी।
Image Credit- neha
15 मिनट में सुंदर रंगोली बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
छोटी रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले फर्श को साफ कर लें। इसके बाद चॉक या किसी कटोरी की मदद से गोल आकार बना लें। इससे डिजाइन बनाने में आसानी होगी। रंगोली के लिए केवल तीन से चार रंगों का इस्तेमाल करें, ताकि डिजाइन ज्यादा भरी हुई न लगे। अगर रंगोली बनाने का समय कम है, तो फूलों की पंखुड़ियां और चावल के आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। तुलसी चौरे के पास रंगोली बनाते समय ध्यान रखें कि पूजा के लिए आने-जाने की जगह खाली रहे।
तुलसी विवाह के मौके पर आप ऊपर बताई गई रंगोली बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
