Wooden Plant Stant For Living Room: घर के लिविंग रूम को खूबसूरत दिखाना हर किसी की पसंद होता है। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले डेकोरेटिव आइटम्स और शोपीस खरीदकर लाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में नेचुरल और देसी लुक का ट्रेंड बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो घर को पॉजिटिव वाइब देता है।

अगर आपके लिविंग रूम में पौधे रखने के लिए सही जगह नहीं मिल पा रही है, तो बाजार में मिलने वाले ट्रेंडी और मॉडर्न स्मॉल वुडन प्लांट स्टैंड इस काम को आसान बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ट्रेंडी वुडन प्लांट स्टैंड डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

लिविंग रूम के लिए स्मॉल वुडन प्लांट स्टैंड के 5 डिजाइंस (Wooden Plant Stand Designs For Living Room)

लकड़ी से बने प्लांट स्टैंड न केवल देखने में स्टाइलिश लगते हैं बल्कि घर को एक मॉडर्न देसी टच देते हैं। कम जगह में ज्यादा पौधों को सजाने के लिए ये लकड़ी के स्टैंड बेस्ट ऑप्शन्स हैं। इन खूबसूरत डिजाइंस की मदद से आप अपने लिविंग रूम के किसी भी सूने कोने को एक हरा-भरा और अट्रैक्टिव कोना बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Bedroom Attached Living Room Designs: एक ही कमरे में बेडरूम और लिविंग रूम? बिनदीवार उठाए ऐसे करें अलग और दें लग्जरी लुक

1. लेयर्ड लैडर स्टाइल वुडन प्लांट स्टैंड (Layered Ladder Style Wooden Plant Stand)

लेयर्ड लैडर स्टाइल वुडन प्लांट स्टैंड सीढ़ी के आकार का खूबसूरत स्टैंड लिविंग रूम के किसी भी खाली कोने के लिए बेस्ट है। इसमें अलग-अलग लेयर्स या स्टेप्स बने होते हैं, जिस पर आप छोटे-छोटे गमलों को आसानी से सजा सकती हैं।

image credit- VM DECOR Store

  • यह स्टैंड कम फर्श की जगह घेरता है और दीवार के सहारे आसानी से फिट हो जाता है।
  • इसकी सीढ़ीनुमा बनावट की वजह से हर पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप और हवा मिलती है।
  • आप इस पर हैंगिंग प्लांट्स और छोटे सक्यूलेंट पौधे एक साथ करीने से रख सकती हैं।

2. मिनिमलिस्टिक सिंगल पॉट वुडन स्टूल (Minimlistic Single Pot Wooden Stool)

अगर आपका लिविंग रूम छोटा है और आप ज्यादा भारी सामान नहीं रखना चाहती हैं, तो यह छोटे कद का लकड़ी का स्टूल एकदम परफेक्ट है। यह दिखने में बहुत सिंपल होता है लेकिन कमरे को एक क्लासी देसी लुक देता है।

Image Credit- JAL HANDICRAFTS Store (Anmazon)

  • इसे आप सोफे के पास, टीवी यूनिट के बगल में या खिड़की के पास आसानी से रख सकती हैं।
  • इस पर एक बड़ा और घना इंडोर प्लांट जैसे मनी प्लांट या स्नेक प्लांट बहुत सुंदर लगता है।
  • यह लकड़ी का स्टूल वजन में हल्का होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से एक जगह से दूसरी जगह खिसकाया जा सकता है।

3. वॉल-माउंटेड वुडन हैंगिंग शेल्फ (Wall Mounted Wooden Hanging Shelf Stand)

फर्श पर जगह की कमी होने पर दीवारों का इस्तेमाल करने के लिए यह डिजाइन सबसे शानदार है। लकड़ी के टुकड़ों और रस्सियों या मजबूत ब्रैकेट्स से तैयार यह हैंगिंग शेल्फ दीवार पर बेहद आकर्षक नजर आती है।

Image credit- EMIWUD FURNITURE Store (amazon)

  • यह आपके लिविंग रूम के फ्लोर एरिया को पूरी तरह से खाली रखता है, जिससे कमरा बड़ा और खुला-खुला महसूस होता है।
  • इस पर छोटे सिरेमिक या मिट्टी के गमले बहुत ही प्यारे और एथनिक लुक देते हैं।
  • आप इसके साथ स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स जैसे लटकने वाले पौधों का इस्तेमाल करके कमरे की दीवारों को और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

4. मल्टी-टियर फोल्डिंग वुडन प्लांट स्टैंड (Multi Tier Folding Wooden Plant Stand)

यह डिजाइन उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो अपने घर में कम जगह का स्मार्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस फोल्डिंग स्टैंड में कई सारे टियर्स बने होते हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है।

Image Credit- Oaklyn Enterprises

  • इसमें एक साथ चार से पांच छोटे और मध्यम आकार के पौधे आसानी से समा जाते हैं।
  • इसकी पॉलिश की हुई लकड़ी का नेचुरल फिनिश लिविंग रूम को देसी टच देता है।
  • आप इस स्टैंड पर पौधों के साथ-साथ कुछ छोटी किताबें या डेकोरेटिव शोपीस भी रखकर इसे ड्यूल पर्पस इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. जियोमेट्रिक शेप मॉडर्न वुडन प्लांट होल्डर (Geometrical Shape Modern Wooden Plant Holder)

आधुनिक डिजाइन और देसी लकड़ी का यह मेल आपके लिविंग रूम को एक बिल्कुल हटकर और ट्रेंडी लुक देता है। चौकोर, गोल या हेक्सागोन जैसी विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों में बने ये वुडन होल्डर आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं।

Image Credit- Generic (Amazon)

  • यह आपके साधारण से लिविंग रूम को तुरंत एक डिजाइनर और मॉर्डन आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है।
  • इसे आप दीवार पर टांग भी सकती हैं या टेबलटॉप पर आसानी से रख सकती हैं।
  • हल्के और छोटे इंडोर प्लांट्स जैसे बोन्साई या कैक्टस के लिए बेस्ट स्टैंड माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen Wooden Cabinet के ये 3 डिजाइंस हर किसी को आ रहे हैं पसंद, आप भी जरूर देखें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Amazon