हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इसका खास उत्साह देखने को मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर बाजार में बप्पा की एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ मूर्तियां इतनी सुंदर होती हैं कि उनसे नजरें ही नहीं हटती हैं।
अगर आप गणेश चतुर्थी 2026 के लिए गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति घर लाना चाहती हैं, तो नीचे देखें डिजाइंस।
गणेश की क्यूट मूर्ति डिजाइंस (Trendy & Cute Ganesha Idols Or Murti)
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर घर को बप्पा के स्वागत के लिए सजाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर अगर आप अपने घर के मंदिर या लिविंग रूम के लिए बप्पा की कोई प्यारी प्रतिमा लाना चाहती हैं, तो कई नए और ट्रेंडी डिजाइंस हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के लिए बनाएं 15 तरह के शुगर फ्री मोदक, पढ़ें आसान रेसिपी
1. बाल गणेश की क्यूट मूर्ति (Bal Ganesh Cute Murti Designs)
छोटे बच्चे के रूप में बैठे हुए भगवान गणेश की मूर्तियां बेहद नटखट और प्यारी लगती हैं, जिनमें बप्पा के हाथ में मोदक या लड्डू होता है। इन मनमोहक मूर्तियों में बप्पा की बड़ी-बड़ी गोल आंखें और मुकुट पर चमकता छोटा सा टीका उनकी मासूमियत को और अधिक बढ़ा देते हैं। घर के मंदिर या ऑफिस की डेस्क पर रखे जाने पर यह प्यारी डिजाइन हर किसी का मन मोह लेती है।
2. मोदक के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति (Modak And Ganesh Cute Murti Designs)
इस डिजाइन में बप्पा अपने दोनों हाथों से बड़े प्यार से मोदक खाते हुए या पकड़े हुए नजर आते हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। बप्पा के हाथ में रखा यह स्वादिष्ट मोदक उनकी बाल मासूमियत को और अधिक बढ़ा देता है। यह प्यारी सी डिजाइन देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
Image Credit-Goutam Chakhradhari (Pinterest)
3. सिंहासन पर विराजमान क्यूट बप्पा (Ganpati Bappa With Singhasan Murti Designs)
सुंदर और छोटे आकार के सिंहासन या चौकी पर बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमाएं पूजा घर में बहुत ही भव्य और पारंपरिक लुक देती हैं। इस पारंपरिक स्वरूप में बप्पा के सिंहासन को गेंदे के फूलों और पत्थरों से सजाकर भव्य बनाया जा सकता है। यह मनमोहक प्रतिमा आपके पूजा स्थल को पॉजीटिव एनर्जी से भर देता है।
Image Credit- ac (Pinterest)
4. वाद्य यंत्र बजाते हुए गणपति (Vadya Yantra Ganesh Cute Murti Designs)
वाद्य यंत्र बजाते हुए गणपति की मूर्तियां घर के माहौल को पूरी तरह बदल देती हैं। बप्पा की ऐसी मूर्तियां जिनमें वे बांसुरी, ढोलक,बांसुरी या मंजीरा बजाते नजर आते हैं, घर के माहौल को सकारात्मक बनाती हैं।
5. अर्ध चंद्र पर लेटे हुए गणेश जी की मूर्ति (Lete Huye Ganesh Ji Ki Cute Murti)
इस स्वरूप में बप्पा अर्धचंद्र पर विश्राम की मुद्रा में लेटे होते हैं। यह मूर्ति घर में शांति, सुख-समृद्धि और शीतलता का प्रतीक मानी जाती है। इसे देखने से मन को बहुत सुकून मिलता है और यह पूजा घर की सजावट में बेहद यूनिक लगती है।
6. मूषक राज पर बैठे हुए गणपति बप्पा की मूर्ति (Ganpati Bappa Cute And Trendy Murti Designs)
मूषक भगवान गणेश का वाहन है। इस पारंपरिक डिजाइन में बप्पा अपने प्रिय वाहन मूषक राज पर विराजे होते हैं। यह मूर्ति इस बात का संदेश देती है कि भगवान हर छोटी-बड़ी परिस्थिति और जीव-जंतुओं में वास करते हैं। यह भक्तों के बीच सबसे आम और पसंदीदा स्वरूपों में से एक है।
Image Credit- ai (gemini)
7. कमल पर विराजमान गणपति बप्पा (Trendy Design Ganpati Bappa Murti Designs)
कमल का फूल शुद्धता, ज्ञान और दिव्यता का प्रतीक है। कमल के आसन पर बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा घर में सकारात्मक ऊर्जा, वैभव और लक्ष्मी-नारायण की कृपा का एहसास कराती है। यह दिखने में बेहद भव्य और पारंपरिक नजर आती है।
Image Credit- AI
8. झूले पर बैठे हुए गणपति बप्पा की मूर्ति (Attractive And Cute Lord Ganesh Murti)
झूले पर बैठे या लेटे हुए गणपति बप्पा की यह मनमोहक और आधुनिक शैली आपके घर के पूजा स्थल को खास लुक देती है। लकड़ी या पीतल के छोटे से झूले पर बप्पा का विराजमान होने वाली मूर्ति मेहमानों का ध्यान तुरंत आकर्षित करता है। यह डिजाइन छोटे स्पेस के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।
Image Credit- pramod Kamble (pinterest)
9. मोदक और चूहे के साथ क्लासिक मयूर डिजाइन (Mushak Raj And Ganesh Murti Designs)
मयूर पंख और साथ में प्रिय वाहन मूषक व मोदक के साथ सजी गणपति बप्पा की यह क्लासिक मूर्ति देखने में बेहद की खूबसूरत और आकर्षक लगती है। मोर पंख की रंग-बिरंगी छटा बप्पा के इस स्वरूप को और भी अधिक दिव्य, आकर्षक और जीवंत बनाती है, जो घर के मंदिर की भव्यता को कई गुना बढ़ा देती है।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2026: दिल्ली के 3 गणेश पंडाल जहां आपको जरूर जाना चाहिए
इस गणेश चतुर्थी आप अपने मनपसंद के हिसाब से गणेशा की क्यूट मूर्ति घर ला सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI (main image)
