Teachers' Day का इंतजार केवल टीचर्स को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होता है। इस दिन वह अपनी फेवरेट टीचर्स के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं, कविता सुनाते हैं और उनके साथ तरह-तरह के गेम्स भी खेलते हैं। गेम्स से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है और सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्लास में खेलने के लिए ऐसे गेम्स आइडिया देंगे, जिसमें ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बच्चे अपने टीचर्स को भी बता सकते हैं कि वे इस दिन कौन-सा गेम खेलना चाहते हैं।
One Minute Games For Teachers Day 1- टीचर्स डे एक मिनट गेम आइडिया
इस गेम की खास बात यह है कि बच्चे क्लास में शोर नहीं मचाते, क्योंकि उन्हें शांत रहकर इशारों को समझना होता है। एक बच्चा किसी फिल्म, गाने या टीचर की एक्टिंग करके इशारा करेगा, जिसमें सामने वाले बच्चे को पहचाना करना होगा कि वह किसी एक्टिंग कर रहा है। । टीचर और बच्चों की टीम बनाकर खेलने पर इसमें खूब हंसी-मजाक होगा, क्योंकि कई बार आसान शब्द भी इशारों में समझाना मुश्किल हो जाता है।
- Teachers' Day पर इस गेम्स में स्कूल से रिलेटिड शब्द जैसे पढ़ाई, फिल्म, फल या जानवर जैसी कैटेगरी रखी जा सकती हैं।
- इसमें बच्चों और टीचर्स की अलग-अलग टीमें बनाई जा सकती है।
- आप चाहें, तो पर्चियों पर अलग-अलग शब्द लिखकर एक कटोरी में डाल कर बच्चे को इशारा करके समझाने के लिए कह सकती हैं।
- खिलाड़ी बिना बोले पर्ची में लिखा शब्द समझाएगा।
- उसकी टीम को एक मिनट के अंदर अंदाजा लगाना होगा कि वह क्या इशारे कर रहा है।
- सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाली टीम जीत जाएगी।
One Minute Games For Teachers Day 2- टीचर्स डे पर खेलें एक्टिंग कॉपी गेम
यह गेम कोई भी बच्चा खेल सकता है। यह केवल टीचर्स के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी मजेदार होता है, क्योंकि हर किसी को टीचर्स की नकल वाली गेम में इंट्रस्ट आता है। बच्चे अपनी फेवरेट टीचर की नकल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 Poems: फेवरेट टीचर के चेहरे पर लाएं मुस्कान, सुनाएं ये 6 खूबसूरत कविताएं
- इसमें आप टीचर के बोलने के तरीके को कॉपी कर सकते हैं।
- टीचर किस तरह से हंसती है या चलती है, उसकी कॉपी कर सकते हैं।
- आपकी टीचर के पढ़ाने या बोलने का तरीका कॉपी कर सकते हैं।
- टेस्ट लेते हुए या होमवर्क चेक करते हुए आपकी टीचर किस तरह बिहेव करती हैं, उसको कॉपी कर सकते हैं।
Teachers Day Game Idea 3- टीचर्स डे पर खेलें म्यूजिक गेम
अगर आपकी क्लास में स्पेस है, तो आप इस गेम को खेल सकते हैं। इसमें म्यूजिक बजने पर बच्चे और टीचर अपनी जगह पर डांस करेंगे। जैसे ही म्यूजिक बंद होगा, सभी को उसी पोज में बिल्कुल रुक जाना होगा। इसके बाद एक बच्चा स्टॉप हुए बच्च को बिना छुए हंसाने की कोशिश करेगा। अगर वो हंस देता है, तो आउट हो जाएगा।
- इस गेम को खेलने के लिए आप क्लास के बेंच एक जगह रख सकते हैं, जिससे खाली स्पेस मिल जाएगा।
- म्यूजिक बहुत तेज न चलाएं और सभी को अपनी जगह पर डांस करने दें।
- किसी एक बच्चे को अचानक म्यूजिक बंद करना होगा, यह काम टीचर भी कर सकती है।
- म्यूजिक बंद होते ही सभी को बिल्कुल स्टॉप हो जाना है।
- जो सबसे पहले हिले, वह उस राउंड से बाहर हो जाएगा।
Teachers Day One Minute Game Idea 4-. वन मिनट नेम ड्रॉपिंग गेम खेलें
इसमें हर बच्चे को गेम खेलने का मौका मिल जाता है, क्योंकि सबको केवल 1 मिनट का ही समय दिया जाता है। इस गेम को खेलने के लिए किसी चीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें टीचर और बच्चे दोनों अपनी याददाश्त का इस्तेमाल करके फटाफट जवाब देंगे। इस गेम में आप अलग-अलग कैटेगरी रखकर कई राउंड खेल सकते हैं, इसलिए पूरी क्लास बोर भी नहीं होगी।
- इसमें कैटेगरी में आप फल, शहर, फिल्म, गाने या जानवर का नाम ले सकते हैं।
- खिलाड़ी को सिर्फ एक मिनट का समय मिलेगा, जिसमें उसे पहचानना होगा।
- उदाहरण के लिए आप किसी एक गाने की बीच की लाइन गाएंगे और सामने वाले को गाने का नाम बताना होगा।
- कोई नाम दोबारा नहीं बोलना है।
Teachers Day Classroom Game Idea 5- बच्चों के साथ ब्लैक बोर्ड गेम खेलें
इसमें आप बच्चों के साथ जीरो काटा गेम भी खेल सकती हैं। हर बच्चे को बुलाकर बोर्ड पर निशान लगाने को कहें। जो इस गेम में हार जाएगा, उसे साइड करें और फिर दूसरे बच्चे के साथ खेलें। इस तरह हर बच्चे को इस गेम को खेलने का मौका मिलेगा।
- इस गेम में एक खिलाड़ी 'X' चुनता है और दूसरा खिलाड़ी 'O' चुनता है।
- आप इसे खेलते हुए 2 टीम भी बना सकते हैं।
- बच्चों को समझाएं कि हर किसी खेलने के लिए मौका दें।
Teachers Day Easy Games Idea 6- बच्चों के साथ खेलें विस्पर चैलेंज (Whisper Challenge)
विस्पर चैलेंज (Whisper Challenge): बच्चे लाइन में खड़े होकर कान में एक-दूसरे को कोई बात फुसफुसा कर कहेंगे। इसके बाद बच्चा जो भी समझेगा, उसी बात को वो किसी और बच्चे के कान में फुसफुसा कर कहेगा, लास्ट बच्चे तक बात का अर्थ बदल जाएगा, यह गेम काफी फन वाला होता है।
- इस गेम को खेलने के लिए कम से कम 5-6 बच्चों का होना रूरी है। जितने ज्यादा बच्चे होंगे, खेल उतना ही मजेदार होगा।
- लाइन में खड़ा पहला बच्चा अपने मन में कोई लाइन सोचे और फिर इसे दूसरे बच्चे के कान में फुसफुसाकर कहे।
- यह एक ही बार कहा जाएगा, फिर बच्चा उसी बात को दूसरे बच्चे के कान में फुसफुसाकर कहेगा।
- लाइन एक ही बार बोला जाना चाहिए। दूसरा बच्चा यह नहीं कह सकता कि एक बार फिर से बोलो।
- लास्ट तक बच्चे को क्या समझ आता है और पहले बच्चे ने क्या कहा, इसका खुलासा होगा।
निष्कर्ष- इन सभी गेम्स को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि इन्हें खेलने के लिए आपको क्लास से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इन गेम्स को खेलते हुए बच्चे क्लास में ज्यादा शोर भी नहीं मचाएंगे, इसलिए यह खेलना बेस्ट रहेगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini
