Teachers' Day 2026 Greeting Card Ideas: शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थी अपने अध्यापक को अलग-अलग खास महसूस कराते हैं। कुछ विद्यार्थी अपने टीचर्स के लिए कविता, स्पीच या फिर कोट्स लिखकर देते हैं। वहीं कुछ स्टूडेंट्स टीचर्स के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं। अगर आप भी अपनी पसंदीदा शिक्षिका या शिक्षक के लिए खुद ग्रीटिंग कार्ड तैयार करना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।
टीचर्स डे 2026 के लिए ग्रीटिंग कार्ड आइडिया (Greeting Card Ideas For Teachers' Day 2026)
शिक्षक दिवस के मौके पर अगर आप अपने अध्यापक को ग्रीटिंग कार्ड देने का सोच रही हैं, तो क्यों न इसे बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाया जाए। नीचे पढ़ें 4 आइडिया-
1. सिंपल ग्रीटिंग कार्ड बनाने का तरीका (Teachers' Day Simple Greeting Card Idea)
अगर आप आसान और कम समय में बनने वाला कोई टीचर्स डे ग्रीटिंग कार्ड बनाना चाहती हैं, तो यह कार्ड बना सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-
Image Credit- Anshika Jain (pinterest)
- इस कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले एक सफेद कागज लें।
- अब इसके किनारे स्केल रखकर छोटी-छोटी लाइन बनाकर आउटलाइन करें।
- इसके बाग ऊपर और नीचे हैप्पी टीचर डे लिखने के लिए जगह छोड़ें।
- अब बीच में 5-6 किताब बनाने के लिए लाइन खीचें। जैसा तस्वीर में दिखाया गया है।
- ऊपर खुली किताब बनाएं और उस पर छोटी-छोटी पत्तियां बनाएं।
- इसे बनाने के बाद ब्लैक पेन से आउटलाइन करें और रंग भरे।
- अब इन किताबों पर अध्यापक से संबंधित कोट लिखें।
- आखिरी में ऊपर और नीचे खाली जगह पर Happy Teacher Day लिखें।
2. हार्ट शेप टीचर्स डे ग्रीटिंग कार्ड (Heart Shape Greeting Card For Teachers' Day 2026)
अगर आप अपनी पसंदीदा अध्यापिका को स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड देना चाहती हैं, तो हार्ट शेप ग्रीटिंग कार्ड बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कलरफुल पेपर की जरूरत होगी। नीचे जानें बनाने का तरीका-
Image Credit- mon.art(pinterest)
- हार्ट शेप ग्रीटिंग कार्ड को बनाने के लिए एक सफेद या क्रीम कलर का प्लेन पेपर लें।
- अब अपने हिसाब से छोटे और बड़े आकार के कलरफुल दिल काट लें।
- इसके बाद प्लेन पेपर पर हरे रंग से कुछ तिरछी और सीधी लाइन बनाएं। आसानी से समझने के लिए तस्वीर देखें।
- अब इन लाइंस के ऊपर साइज के हिसाब से दिल को चिपका दें।
- इसके बाद जो कागज के दिल आपने पेपर पर चिपकाएं हैं उस पर स्टार, सर्कल और डॉट बनाएं या फिर टीचर्स डे से जुड़ा कोट लिखें।
- इसके बाद नीचे गुलाबी रंग का बो चिपका दें। अगर असली बो नहीं है, तो गुलाबी स्केच से इसे बनाएं।
- अब खाली स्थान पर हैप्पी टीचर्स डे लिखें।
3. 3D फूलों वाला कार्ड टीचर्स डे के लिए (3D Flower Greeting Card For Teachers'' Day 2026)
पसंदीदा अध्यापक को अगर आप 3डी वाला ग्रीटिंग कार्ड देना चाहती हैं, तो आप फ्लावर 3डी वाला कार्ड बनाकर दे सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
Image Credit- DK natural products(Pinterest)
- इस कार्ड को बनाने के लिए थोड़ा मोटा ब्राउन पेपर लें।
- इसके बाद गुलाबी रंग की चमकीले कागज से छोटे और बड़े 7-8 फूल बनाएं।
- अब इसे अगल-बगल चिपकाकर बुके का आकार दें।
- इसके बाद हरे रंग के कागज से दो पत्तियां बनाकर चिपकाएं।
- ग्रीटिंग कार्ड को सुदंर दिखाने के लिए स्पार्कल हरे और गोल्डन रंग के पेन से डिजाइन बनाएं।
- आखिर में पत्ती के नीचे पीले रंग का बो चिपकाएं।
- इसके बाद किनारे पर नीले रंग के कागज से आउटलाइन बनाएं।
4.3D पॉप-अप हैंडमेड फ्लावर ग्रींटिग कार्ड (3D Pop Up Handmade Flower Greeting Card)
अगर आप अपने टीचर के लिए पॉप-अप कार्ड बनाना चाहती हैं, लेकिन यह आपको मुश्किल लग रहा है, तो परेशान होने के बजाय नीचे दिए स्टेप से इसे बनाएं।
Image Credit- Ai
- इस कार्ड को बनाने के लिए आपको 4 रंग (गुलाबी, हरे, सफेद और पीले) के पेपर की जरूरत पड़ेगी।
- सबसे पहले गुलाबी रंग से 1 छोटा और 1 बड़ा फूल बनाएं।
- इसके बाद पीले रंग के कागज से हैंडमेड फैन बनाएं।
- अब फैन के नीचे वाले हिस्से पर बड़ा फूल चिपकाएं।
- इसके बाद हरे रंग से दो पत्तियां और 1 पतली डंडी बनाएं।
- अब छोटे फूल को डंडी पर चिपकाकर पेपर पर फंसाएं, जिस प्रकार तस्वीर में दिखाया गया है।
- इसके बाद सफेद रंग का भी एक मीडियम आकार का फूल बनाएं।
- कुछ देर रखने के बाद सफेद पेपर वाले फूल के ऊपर Happy Teacher Day लिखें।
इसे भी पढ़ें- हर साल 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? समझिए इतिहास और महत्व
इन 3 तरीके से आप बिना किसी परेशानी के ग्रीटिंग कार्ड बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Pinterest, AI
