छठ पर्व हर साल बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान घर में साफ-सफाई, खरना का प्रसाद बनाना, ठेकुआ तैयार करना और सुबह-शाम घाट पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने का महत्त्व है। वर्किंग वुमन के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता है। उन्हें ऑफिस की जिम्मेदारियों के साथ ही घर में पूजा की तैयार और व्रत करना होता है, जिससे वे परेशान होने लगती हैं।

ऑफिस और छठ पूजा मैनेज करने के टिप्स

ऑफिस के काम के घंटे, प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन और दूसरी तरफ छठ के कड़े नियम। इन दोनों को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल जो सकता है, लेकिन अब आओ थोड़ी सी स्मार्ट प्लानिंग, परिवार के सदस्यों की हेल्प और टाइम मैनेजमेंट कर दोनों चीजों को मैनेज कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में -

1. पहले दिन नहाय-खाय की तैयारी

नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाओं को कद्दू-भात का प्रसाद बनाना होता है। इस दिन वर्किंग वुमन पहले से ही छुट्टी ले लें या फिर एक रात पहले तैयारियां कर लें। हो सके तो आप पूजा के चारों दिन वर्क फ्रॉम होम की बात कर लें।

pinterest/Hindu Heritage

2. दूसरा दिन - खरना के दिन करें ये काम

खरना के दिन शाम को गुड़ की खीर और रोटी का भोग लगाया जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होता है। ऐसे में आप इस दिन ऑफिस से जल्दी निकलकर या हाफ-डे लेकर शाम की पूजा और प्रसाद की तैयारी कर सकती हैं।

3. तीसरा दिन - पहला अर्घ्य दें

वैसे तो संध्या अर्घ्य के दिन कई कंपनियां फेस्टिव लीव देती हैं, लेकिन अगर आपके ऑफिस में छुट्टी नहीं है, तो आप लीव के लिए अप्लाई कर सकती हैं या वर्क फ्रॉम होम ले सकती हैं। शाम के समय घाट पर जाने की हड़बड़ी करने के बजाय शांति से पूजा की टोकरी और सूप दोपहर में ही पूरी तरह सजाकर तैयार रख लें। ताकि परेशानी ना हो।

4. चौथा दिन - उगते सूर्य को अर्घ्य और पारण

चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आप इस दिन सुबह की पूजा के बाद घर के सदस्यों का मुंह मीठा करा सकती हैं। इसके लिए आप सुबह एक घंटा जल्दी उठा जाएं, ताकि बाद में जल्दी बाजी ना करनी पड़े। आप चाहें तो पारण वाले दिन थोड़ा लेट ऑफिस जा सकती हैं। 

pinterest/Babalu Kumar

वर्किंग वुमन के लिए छठ पूजा को आसान बनाने के तरीके

अगर आप छठ पूजा के समय रोजाना ऑफिस जा रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • छठ की छुट्टियों से कम से कम एक हफ्ते पहले अपने जरूरी प्रोजेक्ट्स और ईमेल्स को पूरा कर लें।
  • घर के कामों में पति या अन्य सदस्यों की मदद जरूर लें।
  • ऑफिस में भी आप अपने कलीग्स की मदद लें।
  • सूप, दउरा, फल और पूजा का अन्य सामान आखिरी दिन के लिए न छोड़ें।

निष्कर्ष: वर्किंग वुमन के लिए प्रोफेशनल लाइफ और घर परिवार दोनों मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दोनों के बीच संतुलन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन छठ महापर्व के दौरान आप दोनों चीजों को मैनेज कर सकती हैं। इस लेख में बताएं गए कुछ आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। आप इन सभी टिप्स को आजमाकर आसानी से घर-परिवार और ऑफिस के काम को मैनेज कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।