Asian Games 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। इस बड़े स्कोर में सबसे बड़ा रोल स्मृति मंधाना और ऋचा घोष का रहा।

एक ओर स्मृति मंधाना ने 79 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी, तो वहीं ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

स्मृति मंधाना ने शुरू से ही दिखाया दम

आपको बता दें कि टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने के लिए मैदान में स्मृति मंधाना उतरीं और उन्होंने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पहले ओवर में उन्होंने दो चौके लगाए और इसके बाद तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के जड़ दिए।

 

स्मृति और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने भारत को तेजी से रन दिलाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन बनाएं। वहीं शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके अलावा स्मृति ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 45 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर स्मृति ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस दौरान स्मृति मंधाना ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। यानी गोल्ड मेडल वाले मुकाबले में उनकी पारी सिर्फ टीम के स्कोर के लिए ही नहीं रही थी बल्कि उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में मचाया धमाल

स्मृति के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार कम नहीं हुई। स्मृति के बाद ऋचा घोष ने कमान संभाल ली। उन्होंने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। कुछ ही गेंदों में मैच काफी इंटरेस्टिंग हो गया था। आखिरी ओवर में ऋचा ने 17 रन बनाएं और भारत को 216 रन तक पहुंचा दिया।

image credit- BCCI Women/X

उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के हुए। वह सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाईं। हालांकि, उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।

एशियन गेम्स में रहा भारत का सबसे बड़ा महिला क्रिकेट स्कोर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का 216/3 का स्कोर एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा है। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की पूरी टीम को 69 रन पर समेट दिया। भारत ने यह फाइनल मुकाबला 147 रन से जीता और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसकी खास बात तो यह है कि यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल भी रहा।

इस मैच की खास बातें

प्वॉइंट में समझें एशियन गेम्स मैच की खास बातें-

  • स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए।
  • स्मृति की पारी में 5 चौके और 7 छक्के रहे।
  • स्मृति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन पूरे किए।
  • ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 49 रन बनाए।
  • भारत ने 20 ओवर में 216/3 का स्कोर बनाया।
  • भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- BCCI Women/X