Smart Tips To Eat Chips Cleanly: चिप्स खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन पैकेट खोलते ही एक समस्या जिसे हर किसी को झेलना पड़ता है वह है मसालों का हाथ में लगना। आमतौर पर हम सामान्य तरीके से पैकेट को खोलते हैं और उंगली की मदद से चिप्स को निकाल कर खाते हैं और आखिर में बचा हुआ चूरा कई बार कपड़े पर गिर जाता है। कई बार लोग नीचे बचे चूरे को खाने के बजाय फेंक देते हैं, अगर आप भी इस झंझट से परेशान हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है ऐसा इसलिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना हाथ गंदे किए और बिना एक भी दाना गिराए चिप्स खाने का पूरा मजा ले सकते हैं।

पैकेट को बनाएं बाउल

अगर मैं आपसे कहूं कि आप पैकेट को कटोरी बना सकती हैं, तो हो सकता है कि यह आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। इसकी खास बात यह है कि आपको एक्सट्रा किसी बर्तन की जरूरत नहीं पड़ती है।

  • इसके लिए सबसे पहले आलू वाले चिप्स के पैकेट को ऊपर से सीधा और पूरा खोल लें।
  • इसके बाद पैकेट के निचले हिस्से को दोनों हाथों से धीरे-धीरे अंदर की तरफ ऊपर की ओर धकेलना शुरू करें।
  • जैसे-जैसे आप नीचे से पैकेट को अंदर दबाएंगे, नीचे रखे सारे चिप्स ऊपर की तरफ आते जाएंगे।
  • ऐसा करने से आपका पैकेट अपने आप टेबल पर एक कटोरी की तरह सीधा खड़ा हो जाएगा।
  • इस हैक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि चिप्स बिल्कुल ऊपर तैरने लगते हैं, जिससे आपको पैकेट के अंदर तक हाथ नहीं डालना पड़ता और आपकी उंगलियां बिल्कुल साफ रहती हैं।

दूसरा तरीका

  • यह तरीका भी कुछ बाउल हैक से जुड़ा है। इसके लिए सबसे पहले चिप्स के पैकेट को धुल लें।
  • अब इसे साफ कपड़े से पोछकर सुखाएं।
  • इसके बाद चिप्स के पैकेट के ऊपर जहां पर सर्कल बना हो।
  • उस एरिया को कैंची की मदद से गोल-गोल काट लें।
  • अब इसे बाहर निकालें। इसके बाद आप देखेंगी कि उस जगह पर एक होल बन गया होगा।
  • इसके बाद जो टुकड़ा बाहर निकला है, उसे त्रिभुजाकर में मोड़ लें।
  • अब इसकी मदद से चिप्स को उठाकर खाएं।
  • इस तरीके से न आपके हाथ गंदे होंगे और न गंदगी बाहर गिरेगी।

इसे भी पढ़ें- फ्रेंच फ्राइज के साथ आइसक्रीम? ट्राई करें ये अतरंगी कॉम्बिनेशन, स्वाद में नहीं होगा कोई कॉम्प्रोमाइज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik