How To Make Diya Stand From Old Karva: घर में रखे पुराने करवे को अक्सर हम पूजा के बाद संभालकर रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसी पुराने करवे की मदद से डिजाइनर दीया स्टैंड बना सकती हैं? इसके लिए आपको बाजार से महंगी चीजें खरीदने की भी जरूरत नहीं है। घर में आसानी से मिलने वाली छोटी मिट्टी की मटकी, फेविकोल, रंग और कुछ सजावटी सामान से आप इसे तैयार कर सकती हैं। 

तो फिर इस बार दीपावली या किसी भी शुभ अवसर पर बाजार से महंगे डेकोरेटिव पीस खरीदने के बजाय, क्यों न घर पर ही एक शानदार डिजाइनर दिया स्टैंड तैयार किया जाए? आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुराने करवा से डिजाइनर दीया स्टैंड कैसे बना सकती हैं। 

डिजाइनर दीया स्टैंड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मिट्टी के छोटे करवा से आप बहुत ही सुंदर और यूनिक डिजाइनर दीया स्टैंड बना सकती हैं। इसे बनाने का बहुत आसान तरीका नीचे दिया गया है।

  • मिट्टी का एक पुराना या नया करवा (ढक्कन के साथ)
  • मिट्टी की एक छोटी मटकी या कुल्हड़
  • एक्रिलिक या फेब्रिक रंग (लाल, सुनहरा, पीला या अपनी पसंद के चमकीले रंग)
  • मिरर , बीड्स या पुरानी गोटा-पत्ती सजाने के लिए
  • फेविकोल या स्ट्रॉन्ग ग्लू
  • थोड़ा सा पानी और ब्रश

बनाने का आसान तरीका

ऊपर बताई गई चीजों तो इकट्ठा करे आप नीचे बताए गए तरीके से बिना किसी परेशानी के डिजाइनर दीया स्टैंड बना सकती हैं।

Image Credit-ai

  • सबसे पहले करवा और मटकी को अच्छे से पोंछ लें। अगर उस पर पहले से कोई रंग या धूल है, तो उसे साफ कर लें।
  • करवे का जो चौड़ा हिस्सा नीचे होता है, उसे उल्टा रख लें।
  • अब फेविकोल की मदद से करवे के ऊपर वाले हिस्से पर मिट्टी की छोटी मटकी या कुल्हड़ को उल्टा करके चिपका दें।
  • यह आपके दीया स्टैंड का बेस बन जाएगा। अच्छी फिनिशिंग के लिए पूरे स्टैंड पर पहले सफेद रंग की एक कोट कर लें।
  • इसके बाद इसे सूखने के लिए रखें। अब अपनी पसंद के अनुसार जैसे- लाल, गुलाबी या गोल्ड रंग कर दें।
  • आप चाहे तो करवा और मटकी पर अलग-अलग रंग भी कर सकती हैं।
  • रंग सूखने के बाद, फेविकोल से छोटे-छोटे मिरर, स्टोन, या गोटा-पत्ती चिपकाएं।
  • आप चाहें तो गोल्डन या सिल्वर रंग से किनारों पर बेल-बूटे या डॉट-डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।
  • स्टैंड जब पूरी तरह अच्छे से सूख जाए, तो सबसे ऊपर करवे के मुंह पर या उसके ढक्कन पर एक मिट्टी का दीया रख दें।
  • दीये में तेल या घी डालकर जलाने से पहले, स्टैंड को एक बार धूप में अच्छी तरह सूखा लें ताकि वह पूरी तरह पक्का हो जाए।
  • इसके बाद जब दीया स्टैंड बनकर तैयार हो जाए, तो इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: पुराने कंबल और चादर को फेंकने के बजाय, लगाएं ये 7 जुगाड़

ऊपर लेख में बताए गए तरीके से आप घर में बिना किसी परेशानी के आसानी से आराम सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Main Image (Ai)