भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में कहीं ना कहीं मूर्ति की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है, लेकिन छठ पूजा अपने आप में बेहद अनूठी और अद्भुत है। चार दिनों तक चलने वाले इस खास उत्सव के दौरान लोग किसी भी प्रकार की मूर्ति पूजा नहीं करते। इस उत्सव पर लोग सूर्य देव और छठी मईया यानी प्रकृति की पूजा उपासना करते हैं।

वैसे तो लोग उगते सूरज की ही पूजा करते हैं, लेकिन इस पर्व में डूबते सूरज को प्रणाम करने का महत्त्व माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छठ पूजा में मूर्ति पूजा क्यों नहीं होती और सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे क्या वैज्ञानिक और ऐतिहासिक कारण हैं?

छठ पूजा में मूर्ति पूजा क्यों नहीं होती?

हिंदू धर्म में सूर्य ही ऐसे देवता है, जो रोजाना प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं। इसलिए छठ में किसी भी मूर्ति के बजाय सीधे साक्षात देवता की पूजा करने का महत्त्व है।
यह पर्व पूरी तरह से इको-सिस्टम यानी नदी, तालाब, मिट्टी, बांस और पौधों के लिए होता है। इसमें किसी भी तरह के भगवान् की मूर्ति नहीं पूजी जाती। इस पूजा में कोई भी व्यक्ति नदी के घाट पर जाकर सीधे सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा कर सकता है।

pinterest/Ambition Himalaya Treks

डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के वैज्ञानिक कारण

सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इस परंपरा की केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि इसके पीछे साइंस भी है।

सुबह और शाम के समय जब सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं, तो इससे शरीर को नेचुरल विटामिन-डी मिलता है, जो हड्डियों के लिए वरदान है।
जब पानी में खड़े होकर सूर्य को जल अर्पित किया जाता है, तब पानी से गुजरने वाली सूर्य की किरणें शरीर पर प्रिज्म की तरह असर करती हैं।
इससे शरीर की ऊर्जा शक्ति और आंखों की रोशनी भी तेज हो सकती है।

छठ पूजा से जुड़ी ऐतिहासिक मान्यताएं

ऐतिहासिक मान्यताओं की बात करें, तो छठ पूजा का इतिहास त्रेता और द्वापर युग से भी जोड़ा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण वध के बाद भगवान राम और माता सीता ने अयोध्या लौटकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन सूर्य देव की पूजा की थी। तभी से लेकर इसकी शुरुआत मानी जाती है।

मान्यता है, कि महाभारत में पांडवों ने अपना खोया राज्य वापस पाने के लिए द्रौपदी के साथ सूर्य देव की पूजा की थी। इसके अलावा सूर्यपुत्र कर्ण द्वारा रोज घंटों पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की भी कथा प्रसिद्ध है।

pinterest/Kaleidoscope of Wonders

निष्कर्ष: छठ पूजा के खास मौके पर सूर्य और प्रकृति की पूजा करने का महत्व माना जाता है। इस दौरान मूर्ति की पूजा नही की जाती हैं। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे ऐतिहासिक मान्यताएं और साइंस छुपा है। साइंस के लिहाज से देखें, तो यह पर्व शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

image credit: freepik