राखी के अवसर पर सोशल मीडिया पर भाई-बहन की तस्वीरें खूब शेयर की जाती हैं। इस बार आप Gemini पर Rakhi AI Prompts की मदद से अपने भाई के साथ कई तरह की फोटो क्रिएट कर सकती हैं। अगर आपका भाई आप से दूर है और इस बार आप उसे राखी बांधने नहीं जा पा रही हैं, तो ये आइडिया आपको पसंद आएगा। जेमिनी ऐसी फोटो बनाकर देता है, जिससे असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। बस इसके लिए आपको प्रोम्प्ट के आखिरी में लिखना होगा कि फोटो का चेहरा बिल्कुल रियल लगना चाहिए और फेसकट में कोई बदलाव नहीं करना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग Rakhi AI Prompts के बारे में बताएंगे, इसकी मदद से आप आसानी से कई तरह की फोटो जनरेट कर पाएंगी।

Rakhi 2026 AI Prompts की मदद से फोटो बनाने के टिप्स

प्रोम्प्ट कॉपी करने के बाद अगर फोटो रियल नहीं बन रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो की क्वालिटी हो सकती है। अगर फोटो साफ और अच्छी क्वालिटी की नहीं है, तो AI आपका फेस समझ नहीं पाता, जिससे वह अपने हिसाब से कैसी भी फोटो बनाकर दे देता है। इसलिए, चेहरा धुंधला या बहुत दूर की फोटो न लें और बहुत ज्यादा फिल्टर लगी फोटो इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही सामने से ली गई फोटो चुनना सबसे अच्छा होता है।

  • Prompt में साफ लिखें कि दोनों के चेहरे बिल्कुल वही रखें। जैसे- “दोनों लोगों के चेहरे, चेहरे की बनावट, आंखें, नाक, होंठ और पहचान बिल्कुल न बदलें।”
  • सिर्फ कपड़े और बैकग्राउंड बदलने को कहें, अगर आप Fun Rakhi फोटो बनाना चाहती हैं, तो चेहरे के साथ ज्यादा बदलाव न मांगें। केवल कपड़े, पोज और बैकग्राउंड बदलने के लिए कहें।
  • एक ही Prompt में कपड़े, चेहरा, हेयरस्टाइल, बॉडी, बैकग्राउंड और कई लोगों को बदलने के लिए कहने पर AI समझ नहीं पाता। पहले बेस फोटो बनाएं, फिर जरूरत हो तो उसमें छोटा-मोटा बदलाव करवाएं।
  • अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

रक्षाबंधन AI प्रोम्प्ट (Raksha Bandhan AI Photo Prompts) 

Prompt 1-  मेरे द्वारा दी गई भाई और बहन की  रेफ्रेंस को इस्तेमाल करके एक खूबसूरत Raksha Bandhan सेलिब्रेशन फोटो बनाएं। दोनों के चेहरे और हेयरस्टाइल बिल्कुल सेम रखें, चेहरे में कोई बदलाव न करें। बहन को लाल और गोल्डन लहंगा पहनाएं और भाई को क्रीम कलर कुर्ता-पजामा, जिसके ऊपर एक जैकेट भी हो। दोनों घर के खूबसूरत मंदिर के सामने बैठे हों, बहन भाई की कलाई पर राखी बांध रही हो। पीछे फूलों और  Image realistic और Natural लगनी चाहिए। 

Prompt 2- मेरी फोटो का चेहरा यूज करते हुए एक फोटो बनाओ, जिसमें मैं दिल्ली के लाल किले के सामने अपने भाई के साथ खड़ी हूं। शाम के ढलते सूरज की रोशनी में रक्षाबंधन का एक खूबसूरत नजारा दिखाएं। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है। बहन ने गहरे बैंगनी ग का लहंगा पहना है, जिस पर सुनहरी कड़ाई का काम है। भाई ने क्रीम रंग के कुर्ते के साथ मैरून रंग की कढ़ाई वाली जैकेट पहनी है। पीछे लाल किला बहुत ही शानदार और भव्य दिखाई दे रहा है। ढलते सूरज की  धूप फैली हुई है, जिससे लंबी परछाइयां बन रही हैं और हल्की हवा से उनके कपड़े धीरे-धीरे उड़ रहे हैं। यह सीन किसी   ऐतिहासिक फिल्म के जैसा सिनेमेटिक लगे। फोटो में दिए गए भाई-बहन के चेहरे बिल्कुल वैसे ही रखे गए हैं, उनमें बिना कोई बदलाव न करें।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

Prompt 3- एक फोटो बनाओ जिसमें छत पर शाम के समय का सीन है। भाई-बहन दोनों बैठे हैं और हंसी-मजाक कर रहे हैं। बहन ने पिंक सूट पहना है और भाई-ब्लू कुर्ता पहने हुए है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांध रही है और दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं। उनके पीछे लाइट लगी हुई हैं और रंगीन पतंग उड़ रही है। दूर शहर की बिल्डिंगें और शाम का आसमान दिखाई दे रहा है। हवा चल रही है जिससे उनके बाल और कपड़े थोड़े उड़ रहे हैं। यह एक फिल्म के सीन जैसा लग रहा है। भाई-बहन के चेहरे बिल्कुल वैसे ही रखे हैं, बिना किसी बदलाव के।

यह भी पढ़ें- Raksha Badhan 2026 कब है? नोट करें सही तिथि और पूजा का समय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini