ओणम का त्योहार केरल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर घर के आंगन और मुख्य द्वार को फूलों से सजाने की पुरानी परंपरा है, जिसे पुक्कलम (Pookalam) कहा जाता है। ओणम के स्वागत के लिए रंग-बिरंगे फूलों से बनी यह रंगोली घर में सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आती है। अगर आप ओणम 2026 पर अपने घर को खूबसूरत और पारंपरिक लुक देना चाहती हैं, तो फूलों से सजी ये आसान पुक्कलम डिजाइंस बना सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी रंगोली डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

फूलों वाली ओणम रंगोली डिजाइन (Flower Onam Rangoli 2026)

अगर आप ओणम पर आसान रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली यह रंगोली बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

  • ओणम के लिए फूलों वाली यह रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले अलग-अलग रंगों के फूल लें।
  • अब फर्श को साफ करके चॉक की मदद से 3 गोले एक के अंदर एक बनाएं।
  • अब फूलों को सर्कल के ऊपर रखकर इसे पूरा करें।
  • इसी प्रकार सभी गोले को फूलों से पूरा करें।
  • आखिर में बीच में पत्तियों को कैंची से छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर रखें।
  • इसके बाद ऊपर से गेंदा का फूल रखें और किनारे पर सफेद और पीले फूल को रखकर रंगोली को पूरा करें।

पारंपरिक वृत्ताकार पुक्कलम (Traditional Circular Pookalam)

ओणम पर घर के मुख्य द्वार पर फूलों वाली पारंपरिक वृत्ताकार (गोल) पुक्कलम ओणम रंगोली बना सकती हैं। इन रंग-बिरंगे ताजे फूलों वाली यह गोल रंगोली आपके घर के आंगन को सुंदर बनाता है। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-

 

  • सबसे पहले जमीन पर चॉक या रंगोली पाउडर से एक बड़ा सर्कल बनाएं।
  • इसके अंदर जरूरत के अनुसार 3 से 4 छोटे गोल घेरे और बना लें।
  • अब अलग-अलग रंगों के ताजे फूलों की पंखुड़ियों (जैसे गेंदा, चमेली) से इन सर्कल के किनारे को भरें।
  • इसके बाद रंगोली के बीच वाले हिस्से को लाल या गुलाबी गुलाब की खूबसूरत पंखुड़ियों से सजाएं।
  • लास्ट में, रंगोली के सबसे बाहरी किनारे पर ताजी आम की पत्तियां सजाकर इस पारंपरिक पुक्कलम को पूरा करें।

मुख्य द्वार के लिए पुक्कलम रंगोली डिजाइन (Special Pookalam Rangoli Design For Main Gate)

अगर आप मुख्य द्वार के लिए कोई विशेष पुक्कलम रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली इस रंगोली को बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-

  • रंगोली बनाने वाली जगह को अच्छे से साफ कर लें।
  • इसके बाद चॉक से फर्श पर दो आपस में कटे हुए चौकोर बॉक्स बनाएं, जिससे एक 8-कोनों वाला सितारा बन जाए।
  • अब हर कोने से सेंटर की तरफ रेखाएं खींचकर इसे 4 बड़े हिस्सों में बांटें।
  • इसके बाद डिजाइन के ठीक बीच में गेंदे की पंखुड़ियों का गोल घेरा बनाएं।
  • फिर इसके ऊपर एक छोटा लाल गुलाब का फूल रख दें।
  • अब बीच से बाहर की ओर घूमते हुए पंखुड़ियां भरना शुरू करें।
  • एक हिस्से में आधे में सफेद पंखुड़ियां और उससे सटाकर लाल गुलाब की पंखुड़ियाँ भरें।
  • अगले हिस्से में नारंगी पंखुड़ियों के साथ पीली पंखुड़ियों का कॉम्बिनेशन बनाएं।
  • तीसरे हिस्से में फिर से सफेद और लाल पंखुड़ियों को ठीक उसी पैटर्न में भरें।
  • आखिरी हिस्से में नारंगी और पीली पंखुड़ियां भरें ताकि नीचे का फर्श दिखाई न दे और किनारे बिल्कुल सीधे रहें।
  • रंगोली के आठों कोनों के ठीक बाहर थोड़ा सा गैप छोड़कर 8 छोटे गोल फूल-चक्र बनाएं।
  • इसके लिए एक-एक साबुत पीला और नारंगी गेंदे का फूल रखें और उनके ठीक ऊपर एक-एक छोटा लाल गुलाब सजा दें।

मयूर और कथकली थीम पुक्कलम (Peacock & Kathakali Motif Pookalam)

ओणम पर मयूर और कथकली थीम वाली यह फूलों की रंगोली केरल की लोक कला और खूबसूरती का संगम पेश करती है। फूलों से सजी यह डिजाइन घर के आंगन को शाही और पारंपरिक लुक देती है।

  • सबसे पहले ज़मीन को अच्छे से साफ करें। फिर चौक और धागे की मदद से एक बड़ा गोल घेरा खींच लें।
  • गोले को ठीक बीचों-बीच एक सीधी रेखा से दो भागों में बांटें।
  • चौक से दोनों तरफ कथकली के चेहरों और मुकुट का बेसिक स्केच बना लें।
  • दाएं तरफ के चेहरे में बारीक कटी हरी पत्तियों को भरें और गाल पर लाल रंगोली या पंखुड़ियों से गोल निशान बनाएं।
  • बाएं तरफ के चेहरे में लाल गुलाब की पंखुड़ियां भरें और सफेद पंखुड़ियों से आंखें व दांत के हिस्से को उभारें।
  • दोनों चेहरों के मुकुट को सजाने के लिए पीली, सफेद, लाल और बैंगनी पंखुड़ियों की सुंदर डिजाइन बनाएं।
  • बाएं चेहरे के पीछे का बैकग्राउंड काले पाउडर या पंखुड़ियों से भरें और दाएं चेहरे के पीछे सफेद पंखुड़ियां फैलाएं।
  • मुख्य चेहरे के बाहर चारों तरफ क्रम से पीली, नारंगी और सबसे बाहर लाल या गुलाबी फूलों की गोल पट्टियां बनाएं।
  • रंगोली के किनारों को हाथ से बिल्कुल गोल और साफ करें तथा इसके सामने एक दीया जलाकर सजावट पूरी करें।

मोर पुक्कलम रंगोली डिजाइन (Peacock Pookalam Rangoli)

ओणम पर दीपक थीम वाली यह फूलों की रंगोली आप अपने घर आंगन में बना सकती हैं। फूलों से सजी यह डिजाइन देखने में भी बेहद खूबसूरत बना देता है। नीचे पढ़ें तरीका-

  • इस डिजाइन को बनाने के लिए जमीन को साफ करने के बाद चॉक से एक गोला बनाएं।
  • अब इसके बाद गोले के अंदर एक सुंदर मोर और उसके फैले हुए पंखों का रॉ स्केच बनाएं।
  • फिर मोर की गर्दन और धड़ वाले हिस्से को बैंगनी रंग के फूलों की पंखुड़ियों से भरें।
  • इसके बाद मोर के सिर पर सफेद और लाल पंखुड़ियों से सुंदर कलगी बनाएं।
  • अब चोंच को डार्क लाल या भूरी पंखुड़ियों से भरें और आंख का बिंदु बनाएं।
  • मोर के पंखों की लंबी पत्तियों में एक छोड़कर एक सफेद और पीले गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां भरें।
  • पंखों के बाहरी किनारों पर लाल गुलाब की पंखुड़ियों के छोटे-छोटे गोल बिंदु बनाएं।
  • मोर के पीछे के खाली घेरे को नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से पूरा भर दें।
  • पूरी रंगोली के चारों तरफ पीले गेंदे के फूलों से एक सुंदर गोल बॉर्डर पट्टी बनाएं।
  • काली पंखुड़ियों या बारीक कटी हरी पत्तियों से मोर के पंखों और बॉर्डर की आउटलाइन को साफ करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- pinterest