Pitru Paksha Ki Paramparayen 2026: पितृपक्ष का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये दिन पूर्वजों को याद करने के लिए होते हैं और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का जरूरी समय माना जाता है। साल 2026 में पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होगा, जो 10 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा।
पितृपक्ष की 7 परंपराएं
ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार के अनुसार, मुख्य श्राद्ध की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इस दौरान पूर्वजों की शांति के लिए कुछ परंपराएं निभाई जाती हैं। आइए जानते हैं उन 7 परंपराओं के बारे में।
1. श्राद्ध और पिंडदान
श्राद्ध और पिंडदान का मतलब होता है कि जिस दिन आपके पूर्वज की मृत्यु हुई है उस तिथि के मुताबिक उनका श्राद्ध किया जाता है। साथ ही पिंड दान की बात करें तो वो चावल,जौ और काले तिल से करने की परंपरा है।
2. तर्पण
तर्पण का मतलब होता है जल अर्पित करना। दक्षिण दिशा की ओर अपना मुंह करके तांबे या अन्य बर्तन में जल, कुशा और काले तिल मिलाकर पितरों को जल अर्पित किया जाता है.
Image Credit- (Pinterest-AjuDimple)
3. सात्विक भोजन और तामसिक चीजों से दूरी
इन 15-16 दिनों तक सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है। यानी पूरी तरह से लहसुन-प्याज और मांस, मदिरा का सेवन करना मना होता है.
4. पंचबली भोग
पंचबली भोग का मतलब होता है कि जब हम खाना बनाते हैं तो शुरू में पहले खाना गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और देवताओं के लिए निकाला जाता है। ऐसा कहा जाता है इन जीवों को खाना खिलाने से पितरों तक भोजन पहुंच जाता है और वे तृप्त होते हैं।
5. ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन
जिस दिन आपके पितरों का श्राद्ध हो उस दिन ब्राह्मणों, सगे-संबंधियों या भूखों को खाना खिलाया जाता है। साथ ही अगर आपके घर कोई बिना बुलाए आ जाए तो कोई ऐसा काम गलती से भी नहीं करना चाहिए जिससे वो निराश हों।
6. दान-पुण्य
अपने पितरों की मुक्ति के लिए इन दिनों अन्न, वस्त्र, और जल का दान किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से उन्हें शांति मिलती है।
7. शांति और संयमपूर्ण माहौल
पितृपक्ष के दिनों में अपने घर के माहौल को अच्छा रखना होता है। साथ ही, घर में क्लेश या किसी भी तरह का विवाद न हो, इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Bhog: पितृपक्ष के दौरान सबसे पहला भोग किसे लगाया जाता है? अब तक नहीं दिया ध्यान तो आज जान लें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
Main Image Credit- Pinterest-AjuDimple
