पति के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए केक केवल एक जरिया नहीं, बल्कि आपकी प्यार भरी भावनाओं और उनके व्यक्तित्व को दर्शाने का एक बेहतरीन तरीका भी होता है। उनके प्रोफेशन, कूल मिजाज या फिर मजाकिया रिश्ते के हिसाब से चुना गया थीम केक इस खास दिन के जश्न में चार चांद लगा देता है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बता रहे हैं जो बर्थडे को और ज्यादा स्पेशल बना देंगे। जानते हैं आगे..
पति के लिए केक थीम आइडिया (Cake Theme Ideas For Husband)
अपने लाइफ पार्टनर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनकी पसंद, पेशे और आपके अनोखे बॉन्ड को ध्यान में रखकर केक डिजाइन करवाना सबसे शानदार अनुभव रहता है।
1. प्रोफेशनल कॉर्पोरेट थीम केक
अगर आपके पति अपना ज्यादातर समय ऑफिस वर्क, बिजनेस डीलिंग्स, लैपटॉप, चार्ट्स और मीटिंग्स में बिताते हैं, तो यह केक थीम उनके लिए एकदम सही है। इस सफेद फोंडेंट केक पर लैपटॉप, हाथ की घड़ी, ब्रीफकेस, फाइल्स, पेन और करंसी नोट्स के शानदार मिनिएचर कटआउट्स बनाए जाते हैं, जो उनके वर्कहोलिक और अनुशासित अंदाज को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं।
(photo credit - Pinterest/lucky virag)
2. रोमांटिक रेड हार्ट थीम केक
अगर आप उनके जन्मदिन पर किसी फनी या प्रोफेशनल थीम के बजाय सिर्फ अपना बेपनाह प्यार जताना चाहती हैं, तो यह क्लासिक हार्ट-शेप केक सबसे बेस्ट है। सफेद और गहरे लाल रंग के कॉम्बिनेशन में बने इस सुंदर केक पर लाल दिल के आकार के कटआउट्स और टॉपर लगे होते हैं, जो आपके दिल की गहराई और प्यार भरे रिश्ते का खूबसूरत प्रतीक बनते हैं।
(photo credit - Pinterest/uzma iqbal)
3. सूट और टाई थीम ब्राउनी केक
जो पति हमेशा सूट-बूट, फॉर्मल ड्रेस और ग्रेसफुल अंदाज में रहना पसंद करते हैं, उनके लिए यह एलिगेंट केक डिजाइन बेहतरीन विकल्प है। ब्राउनी बेस पर बने इस केक में शर्ट का कॉलर, बो-टाई और क्लासिक नेकटाई का कॉम्बिनेशन दिया जाता है, जो उनके जेंटलमेन लुक और सोबर पर्सनालिटी को एक रॉयल टच देता है।
(photo credit - Pinterest/mangkiu)
4. 'माइ हसबैंड माइ एटीएम' फन केक
अगर आपके और आपके पति के बीच का रिश्ता हंसी-मजाक, मस्ती और प्यार से भरा है, तो यह फनी थीम केक सेलिब्रेशन में हंसी के ठहाके लगा देगा। नोटों की गड्डी के शेप और उस पर लिखे 'My Husband My ATM' संदेश वाले इस केक के जरिए आप मजाक ही मजाक में यह बता सकती हैं कि वह आपकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों और इच्छाओं का ख्याल रखने वाले सबसे बड़े फाइनेंसर हैं।
(photo credit - Pinterest/luxen)
निष्कर्ष
पति के जन्मदिन के मौके पर साधारण केक के बजाय उनकी आदतों, प्रोफोशनल या नेचर से मेल खाता थीम केक चुनना आपके सेलिब्रेशन को खास बना देता है। चाहे आप उनके काम को सम्मान देना चाहें, उनके साथ थोड़ा हंसी-मजाक करना चाहें या फिर प्यार का इजहार करना चाहें, ये केक आइडियाज आपके स्पेशल डे को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Images: magnific
