Paper Cup Craft Ideas: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का पूरा-पूरा दिन मस्ती और टीवी देखने में चला जाता है, लेकिन अगर आप इस पल को खास बनाना चाहती हैं, तो उन्हें मौज-मस्ती के साथ-साथ क्रिएटिव चीजें सीखा सकती हैं। खासकर अगर आप बच्चों को टीवी और मोबाइल से दूर रखना चाहती हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि क्राफ्ट सिखाने और बनाने में ज्यादा पैसा खर्च होता है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप पेपर कप का इस्तेमाल करके मजेदार और यूनिक चीजें बनाना सीखा सकती हैं। नीचे लेख में जानें कम खर्च और पेपर कप से छोटे बच्चों से क्या-क्या चीजें बनवा सकती हैं?

पेपर कप से बनाएं विंड चाइम

बाजार में अलग-अलग डिजाइन वाले विंड चाइम बिकते हैं। अब ऐसे में आप चाहे तो बच्चों से पेपर कप की मदद से विंड चाइन बनाना सीखा सकती हैं।

  • इसके लिए एक पेपर कप लें।
  • फिर इसे कलर करके सुखा लें।
  • अब पेपर कप में छोटे-छोटे छेद करें।
  • फिर रंगीन धागे और मोतियों से विंड चाइम को डेकोरेट करें।
  • इसे आप बालकनी और कमरे के दरवाजे पर टांग सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- न कुर्सी न सीढ़ी, एक पेपर कप की मदद से सज जाएगा पूरा कमरा... बर्थ डे से लेकर एनिवर्सरी पार्टी की डेकोरेशन में काम आएगा ये कमाल का हैक

बच्चों की स्टडी टेबल पर रखने के लिए बनाएं पेन-पेंसिंल स्टैंड

बच्चों के पेन-पेंसिंल और कलर रखने के लिए स्टैंड बनावा सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। नीचे जानें तरीका

  • पेन स्टेंड बनाने के लिए 3 पेपर कप लें।
  • अब इसे एक दूसरे से जोड़ते हुए चिपका लें।
  • अगर आप कलरफुल बनाना चाहती हैं, तो इसे कलर करके पहले सुखाएं।
  • फिर आपस में चिपकाएं।
  • अब ऊपर के हिस्से पर लेस लगाएं।
  • बनकर तैयार है पेन-पेंसिंल स्टैंड।

एनिमल क्राफ्ट कैसे बनाएं?

बच्चों को अगर आप क्राफ्ट के साथ-साथ ड्राइंग भी सिखाना चाहती हैं, तो पेपर कप से एनिमल क्राफ्ट बनवा सकती हैं।

  • ऐसे में पेपर कप की मदद से क्यूट खरगोश, मेंढक जैसे एनिमल क्राफ्ट बनाएं।
  • इसके लिए चार्ट पेपर पर जो एनिमल बनवाना चाहती हैं, उसके बॉडी पार्ट बनाएं।
  • अब इसे कलर करके गिलास पर चिपकाएं और कलर करें।

इसे भी पढ़ें- पति के शर्ट से बनाएं कॉलेज और ऑफिस वियर शॉर्ट कुर्ती, कम खर्च में मिलेगा गजब का लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Amazon