नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ-साथ भगवान शिव की आराधना भी की जाती है। इस दिन मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना देखने को मिलती है। माना जाता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता का आशीर्वाद लेने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर-परिवार पर कृपा भी बनी रहती है। यही कारण है कि लोग इस दिन पूजा-पाठ के साथ अपने करीबियों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवार को एक प्यारा सा Nag Panchami Wish भेजकर आप उसे त्योहार की बधाई दे सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए Nag Panchami Wishes in Hindi, Nag Panchami Shayari, Nag Panchami Quotes और नाग पंचमी के शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

नाग पंचमी विशेज (Nag Panchami 2026 Wishes)

1- महादेव के गले का हार हैं नाग देवता,
भक्तों के जीवन का आधार हैं नाग देवता।
जिस घर में बरसे इनकी कृपा,
वहां खुशियों की बहार रहे सदा।

2- नाग देवता की शक्ति आपके साथ रहे, हर विपत्ति आपसे दूर रहे।
जीवन में खुशियों की कमी न हो और परिवार हमेशा सुरक्षित रहे।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

3- नाग देवता बनकर हमारे रक्षक,
महादेव बनकर हमारे सहारे,
जीवन में कभी कोई संकट न आए और खुशियां रहें हमेशा हमारे द्वारे।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

4- नाग देवता हमारे जीवन के हर संकट से रक्षा करें,
घर-परिवार को सुख-शांति और समृद्धि से भर दें।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

5- जो महादेव के गले का श्रृंगार हैं,
वही भक्तों के विश्वास और रक्षा के आधार हैं।
नाग देवता की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

इसे भी पढ़ें- भगवान शिव के गले में सर्प क्यों होता है? जानें इसका धार्मिक महत्व

नाग पंचमी की शुभकामनाएं (Nag Panchami Wishes 2026)

6- सिर पर रहे महादेव का हाथ,
नाग देवता दें खुशियों का साथ।
हर दिन मंगलमय और हर पल खास हो,
आप सभी को नाग पंचमी की शुभकामना खास हो।

7- नाग देवता से यही प्रार्थना है, आपके घर की रक्षा हो, परिवार में प्रेम बना रहे
और जीवन में सुख-समृद्धि का दीप हमेशा जलता रहे।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

8- महादेव के चरणों में श्रद्धा रहे,
नाग देवता की कृपा सदा रहे।
घर में सुख-शांति का वास हो,
हर दिन आपका खुशियों से खास हो।

9- फन उठाकर जो रक्षा करते,
भक्तों के सारे संकट हरते।
नाग देवता की कृपा जो मिले,
तो जीवन में खुशियों के दीप जलें।

10- नाग देवता का नाम लें,
मन में सच्ची श्रद्धा धारण करें।
हर भय और संकट दूर हो जाए,
ऐसी कृपा की कामना करें।

इसे भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर पहली बार मायके क्यों जाते हैं? जानिए इसका कारण

नाग पंचमी कोट्स (Nag Panchami Quotes)

11- धरती की गहराई से लेकर,
शिव के पावन धाम तक,
नाग देवता की महिमा निराली,
नमन करें उन्हें दिल से आज।

12- नाग देवता की भक्ति में शक्ति है,
उनकी कृपा में सच्ची भक्ति है।
जिस पर बनी रहे उनकी नजर,
उससे दूर रहे हर संकट का डर

13- भोलेनाथ के गले में सर्पों का श्रृंगार है,
नाग देवता की महिमा भी अपरंपार है।
महादेव की कृपा जिस पर बनी रहे,
उसके जीवन में खुशियों की बहार है।

14- भोलेनाथ के गले का हार हैं नाग,
भक्तों की रक्षा में रहते हैं सदा आगे।
महादेव और नाग देवता की कृपा रहे,
तो जीवन में खुशियों के दीप जलें भाग्य से।

15- नागों को गले लगाने वाले,
हर भक्त के दुख मिटाने वाले।
भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहे,
नाग देवता जीवन के संकट हरने वाले।

इसे भी पढ़ें- भगवान शिव को क्यों कहते हैं भोलेनाथ? सावन के मौके पर जानें नाम के पीछे की कहानी

भोलेनाथ और नाग देवता पर शायरी (Nag Panchami Ki Hardik Shubhkamnaye)

16- सर्पों को भी जिसने अपना श्रृंगार बनाया,
उस महादेव ने जग को प्रेम सिखाया।
भोलेनाथ और नाग देवता की कृपा से,
हर जीवन में सुख-शांति का दीप जलाया।

17- नाग देवता हैं शिव के श्रृंगार,
भोलेनाथ हैं जग के पालनहार।
दोनों की कृपा जिस घर पर हो,
वहां खुशियां रहें बारंबार।

18- श्रद्धा से शीश झुकाएं,
नाग देवता का आशीष पाएं।
सुख-समृद्धि से भर जाए घर,
खुशियों से महक उठे जीवन का हर सफर।

19- भोलेनाथ के गले में नाग सुहाए,
देख भक्त का मन भी हरषाए।
महादेव की कृपा जो मिल जाए,
हर मुश्किल खुद-ब-खुद दूर हो जाए

WhatsApp के लिए नाग पंचमी विशेज

20- धरती की गोद में नागों का वास,
भोलेनाथ का सिर पर हाथ।
प्रकृति और शिव का यही संदेश,
सदा बना रहे जीवन में विश्वास।

21- धरती से जुड़े, शिव के श्रृंगार,
नाग देवता की महिमा अपार।
भोलेनाथ की कृपा बनी रहे,
हर जीवन में खुशियां उतरती रहें।

22- धरती भी पूजे, शिव भी पूजें,
नाग देवता का मान बढ़ाएं।
प्रकृति के हर जीव का सम्मान करें,
भोलेनाथ का आशीष पाएं।

23- आस्था की ज्योति मन में जलाएं,
नाग देवता का आशीष पाएं।
सुख-समृद्धि से भर जाए जीवन,
नाग पंचमी का पर्व हर्ष से मनाएं।

24- नाग देवता की कृपा बरसे,
महादेव का आशीर्वाद मिले।
आपके जीवन में हर दिन,
नई खुशियों का संसार खिले।

25- मिट्टी की खुशबू, सावन की बहार,
भोलेनाथ के गले में नागों का श्रृंगार।
धरती और शिव का अद्भुत संगम,
नाग पंचमी का पर्व है मनभावन।

नाग पंचमी के शुभकामना संदेश (Happy Nag Panchami Wishes)

26- धरती के जीवों का रखें सम्मान,
यही है प्रकृति और धर्म की पहचान।
भोलेनाथ के प्रिय नाग देवता को नमन,
सुखी रहे हर प्राणी, खुश रहे हर जन।

27- भोले तेरा नाग निराला,
गले में सजे जैसे चांद सितारा।
तेरी भक्ति में रंग जाए संसार,
हर भक्त पर रहे तेरा प्यार।

28- सर्पों से सजा भोले का श्रृंगार,
महादेव की महिमा है अपरंपार।
नाग देवता का आशीष मिले,
जीवन में खुशियों के दीप जले।

 29- नाग देवता की कृपा का साया रहे,
जीवन में कोई भय न आए।
महादेव का आशीर्वाद और नाग देवता की रक्षा हमेशा आपके साथ रहे।

30- भोले बाबा के गले की शान हो तुम,
ईश्वर का प्यारा रूप महान हो तुम।
नाग पंचमी पर करते हैं नमन आपको,
आस्था और विश्वास का ध्यान हो तुम॥

31- जिनके संग विराजे हैं महादेव ऐसे,
कृपा बनाए रखना हर भक्त पर वैसे।
गले में शिव के जो सोहते हैं,
भक्तों के मन को जो मोहते हैं।

32- ईश्वर का प्यारा रूप महान हो तुम।
नाग पंचमी पर करते हैं नमन आपको,
आस्था और विश्वास का ध्यान हो तुम॥
भोले बाबा के गले की शान हो तुम,

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific