जून महीने की भीषण गर्मी में कई पौधे सूखकर खराब होने लगते हैं। खासतौर पर बेल वाले पौधों को इस दौरान ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इनमें से एक पौधा है मनी प्लांट जिसे गर्मी में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ज्यादा धूप और गर्मी की वजह से आपका पौधा सूख सकता है और इसकी ग्रोथ रुक सकती है। यही नहीं इस दौरान मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और इसकी बेलें बढ़नी बंद हो जाती हैं। अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां भी सूख रही हैं और इसकी ग्रोथ पहले से काफी कम हो गई है तो आपको इसके लिए ज्यादा देखभाल की जरूरत है। ऐसे में आपको परेशान होने के बजाय एक आसान घरलू नुस्खा आजमाने की जरूरत है। इससे आपके पौधे की ग्रोथ बढ़ जाएगी और इसमें नई पत्तियां निकलने लगेंगी। ये नुस्खा मेरे घर में लगे हुए मनी प्लांट में मेरी मां ने आजमाया और इससे मेरा पौधा फिर से हरा भरा होने लगा। आप भी इसे जरूर ट्राई करें।
मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?
अगर गर्मी में आपका मनी प्लांट सूखने लगा है और इसकी ग्रोथ कम हो रही है तो आप इसकी ग्रोथ के लिए चावल और दाल का पानी इस्तेमाल करें। यह पानी मनी प्लांट के लिए एक नेचुरल फ़र्टिलाइज़र की तरह काम करेगा और इससे पौधे की ग्रोथ इतनी अच्छी हो सकती है कि इसकी बेलें बढ़ने लगेंगी और इसमें नई पत्तियां भी आने लगेंगी।
चावल और दाल में स्टार्च, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो मिट्टी में जाकर पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे मनी प्लांट को ज्यादा पोषण मिलता है और इसकी जड़ों के साथ पत्तियां भी हरी-भरी होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल
कैसे तैयार करें यह नेचुरल फर्टिलाइजर?
- मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से जो दाल या चावल बनाती हैं उसके कम से कम 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें और उसके बाद इसका पानी अलग कर लें।
- इस पानी को सीधे मनी प्लांट में डालें या स्प्रे बोतल से इसकी पत्तियों में भी इस पानी का स्प्रे करें।
- अगर आप दाल चावल का पानी रखना भूल जाती हैं तो आपको मनी प्लांट के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार करना चाहिए।
- इसके लिए आप मुट्ठी दाल और चावल को आधा लीटर पानी में भिगोकर 20 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद दाल और चावल से पानी अलग करके एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- इस पानी को सीधे मनी प्लांट की मिट्टी में डालें या स्प्रे बोतल में भरकर पत्तों पर हल्का छिड़काव करें।
- इस नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 1 बार जरूर करें।
- ध्यान रखें मनी प्लांट को ओवर वॉटरिंग से बचाने की जरूरत है जिससे इसके जड़ें खराब न हो सकें।
यह भी पढ़ें- Money Plant Growing Tips: पानी में लगा मनी प्लांट जंगल की तरह होगा घना, बस नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आप भी मनी प्लांट में सही समय पर चावल और दाल के पानी का उपयोग करती हैं, तो आपको कुछ ही समय में इसकी ग्रोथ ज्यादा होती दिखाई देगी और आपका पौधा फिर से स्वस्थ हो जाएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
