अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वह हर रूम में अलग-अलग होम डेकोर के सामान भी रखती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बेडरूम को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फ्लावर पॉट डिजाइंस बताएंगे, जो बेडरूम की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
मेटल प्लांटर स्टैंड
अगर आप अपने बेडरूम को लग्जरी और रॉयल लुक देना चाहती हैं और होटल जैसा बनाना चाहती हैं, तो आप अपने बेड के पास इस तरह के मेटल प्लांटर स्टैंड को रख सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।
पीच सिरेमिक पॉट
आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट नए डिजाइन वाले पीच सिरेमिक पॉट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट को आप बेडरूम में रखकर बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के फ्लावर पॉट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी होम डेकोर की शॉप से खरीद सकती हैं।
क्रीम कलर स्टर्डी पॉलीमर पॉट
यही नहीं आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला क्रीम कलर स्टर्डी पॉलीमर पॉट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप अपने बेडरूम में किसी भी कोने में रखकर बेडरूम को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के फ्लावर पॉट दिखने में बेहद खूबसूरत है, जो आपके कमरे के कोने की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
यह भी पढ़ें- Flower Pot Decoration Tips: वेस्ट चीजों से सजाएं फ्लावर पॉट
सिरेमिक मिनी फ्लावर पॉट
अगर आप भी अपने बेडरूम में रखने के लिए फ्लावर पॉट की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के सिरेमिक मिनी फ्लावर पॉट को बेड के पास या बेडरूम के किसी भी कोने में रख सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
गोल्डन प्लास्टिक फ्लावर पॉट
आपके लिए इस तरह का गोल्डन प्लास्टिक फ्लावर पॉट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप न सिर्फ बेडरूम, बल्कि घर के किसी भी कमरे में या लिविंग रूम में रख सकती है। ऐसे फ्लावर पॉट कमरे को अट्रैक्टिव और लग्जरी लुक देने में मदद करेंगे। इसे कमरे में रखकर आप होटल जैसा लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन चार तरीकों से काम में लाया जा सकता है पुराना फ्लावर पॉट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Lilian/amazon/GARDENS NEED/KOONIV
