किसी भी लड़की के लिए शादी के बाद नए घर और परिवार में खुद को ढालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में बहुएं ससुराल में सभी की उम्मीदों को पूरा करने और हर सदस्य को खुश रखने का पूरा ट्राई करती हैं। हालांकि, हर समय दूसरों को खुश करने का यह प्रयास धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक थकान पैदा कर देता है। जी हां, अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करके लगातार दूसरों की खुशी का ध्यान रखना स्ट्रेस और एंग्जायटी पैदा कर सकता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि एक लड़की के लिए शादी के बाद ब्रेक लेना क्यों जरूरी है और इस पर एक्सपर्ट की क्या सलाह है? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

परफेक्ट बनने की चाह क्यों?

ससुराल में आदर्श बहू या पत्नी बनने की चाहत हर महिला में स्वाभाविक होती है। समाज और परिवार की अपेक्षाओं के कारण कई बार महिलाओं को लगता है कि उन्हें हर काम में निपुण होना चाहिए। 

चाहे घर का काम हो या रिश्तों को संभालना, वे सब कुछ परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं, लेकिन यह सोच उन पर एक दबाव बना देती है, जिससे वे खुद से ही बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- जिस मां से बचपन में बातें छिपाती थी, आज उसी को करती हूं पहला फोन; कैसे बदला रिश्ता?

सबको खुश रखने से कैसे बढ़ता है स्ट्रेस?

जब आप हर किसी को खुश रखने का ट्राई करती हैं, तो अपनी इच्छाओं, आराम और शांति से समझौता कर बैठती हैं। दूसरों की नापसंद के बारे में ज्यादा सोचकर हमेशा 'हां' में हां मिलाना और अपनी भावनाओं को दबाना घबराहट पैदा कर सकता है। बता दें कि लगातार दूसरों की जरूरतों के बारे में सोचना, आपके माइंड को रिलैक्स नहीं कर पाता, जिससे चिड़चिड़ापन, लगातार सिरदर्द और स्ट्रेस बढ़ने लगता है।

शादी के बाद थोड़ा ब्रेक क्यों जरूरी है?

जैसे गाड़ी को लगातार चलाने पर ब्रेक की जरूरत होती है, वैसे ही रिश्तों को भी सेहतमंद बनाएं रखने के लिए मानसिक ब्रेक बेहद जरूरी है। ऐसे में आप खुद के लिए 'मी-टाइम' निकालने से दिमाग को शांति मिलती है। जब आप कुछ देर के लिए अपनी पसंदीदा हॉबी पर ध्यान देती हैं तो वॉक पर जाती हैं या अपने दोस्तों से खुलकर बात करती हैं, तो आपकी खोई हुई एनर्जी वापस लौट आती है और मानसिक थकावट दूर होती है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

रिलेशनशिप और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर इंसान को खुश रखना नामुमकिन है। ऐसे में सबसे पहले खुद को स्वीकारें और अपनी सीमाओं को भी पहचानें। जो काम आपके लिए मुश्किल है, उसके लिए विनम्रता से मना करना शुरू करें।

यह भी पढ़ें- दोस्त भी हैं, परिवार भी... फिर लोगों के बीच अकेलापन क्यों महसूस होता है? जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific