कहते हैं किसी भी रिश्ते को हमेशा बनाए रखने के लिए प्यार सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जब बात रिश्तों की आती है तो प्यार के साथ अनुकूलता और आपसी समझ के साथ ताल-मेल बनाए रखना जरूरी होता है। जब रिश्तों की बात आती है, तो प्यार को अक्सर सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। प्यार एक भावनात्मक एहसास होता है। हालांकि, लंबे समय में कई कपल्स में देखा जाता है कि केवल प्यार के आधार पर ही रिश्ते नहीं चलते हैं बल्कि दोनों के बीच कंपैटिबिलिटी यानी कि अनुकूलता होनी भी जरूरी है। आइए Steris Healthcare की चेयरमैन जीवन कसारा से जानें कि किसी भी सफल शादी के लिए प्यार या कंपैटिबिलिटी में से क्या ज्यादा जरूरी है?

रिश्ते में प्यार क्या होता है?

ऐसा कहा जाता है कि प्यार रिश्ते में दो लोगों को एक साथ जोड़े रखता है। यह आकर्षण, नज़दीकी और स्नेह के जरिये दो लोगों को साथ में रखता है। शुरुआत में प्यार आसानी से हो जाता है, लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है और जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं तो जीवन में ज्यादा समस्याएं सामने आती हैं, जैसे गलतफहमी का बढ़ना भी आम हो जाता है।

कम्पैटिबिलिटी क्या है?

कम्पैटिबिलिटी का मतलब है दो लोगों के बीच उनके मूल्यों, जीवनशैली, लक्ष्यों और बातचीत के तरीके में समानता का स्तर। कंपैटिबिलिटी का मतलब हर बात पर सहमत होना नहीं होता है, बल्कि मतभेद होने के बावजूद एक-दूसरे को समझना और सम्मान देना होता है। जब दो लोग एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं और समस्याओं का समाधान मिलकर खोजते हैं, तो रिश्ता ज्यादा मजबूत बनता है। जिन कपल्स के जीवन लक्ष्य, पारिवारिक मूल्य और भविष्य की योजनाएं एक-दूसरे से मेल खाती हैं, उनके रिश्ते में स्थिरता अधिक देखने को मिलती है। कम्पैटिबिलिटी यानी कि आपसी तालमेल होने पर लोगों के बीच प्यार अपने आप बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें- Relationship Guide: शादी से पहले अपने बेटों को जरूर स‍िखाएं 5 बातें, पत्नी के साथ हमेशा बना रहेगा प्यार

प्यार और कंपैटिबिलिटी के बीच अंतर

प्यार एक भावनात्मक जुड़ाव होता है, जो दो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। इसमें आकर्षण, अपनापन, देखभाल और भावनात्मक समर्थन शामिल हो सकता है। वहीं कंपैटिबिलिटी का मतलब है कि दो लोग अपनी सोच, जीवन के लक्ष्यों, आदतों, मूल्यों और अपेक्षाओं के स्तर पर एक-दूसरे के साथ कितने सहज हैं। प्यार आपको किसी व्यक्ति के करीब ला सकता है, लेकिन कंपैटिबिलिटी किसी भी रिश्ते में यह तय करती है कि आप किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक खुश रह पाएंगे या नहीं।

सफल शादी के लिए क्या प्यार ही काफी है?

शादी के शुरुआती दिनों में प्यार और रोमांस रिश्ते को खूबसूरत बनाते हैं, लेकिन समय के साथ रिश्ते में जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। करियर, आर्थिक स्थिति, बच्चों की परवरिश और परिवार से जुड़े फैसले ऐसे मुद्दे हैं, जहां केवल प्यार काम नहीं आता है बल्कि पार्टनर के साथ अनुकूलता भी होनी चाहिए। अगर दोनों पार्टनर्स की सोच और प्राथमिकताएं बहुत अलग हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद होने लगते हैं। ऐसे में रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है, चाहे प्यार कितना भी गहरा क्यों न हो, लेकिन कंपैटिबिलिटी न होने पर आपसी दूरियां बढ़ने लगती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock.com