किचन को खूबसूरत और व्यवस्थित बनाने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक तकनीक आजमाती हैं। ऐसे में इन दिनों मॉड्यूलर किचन का बहुत ही ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है। इसी के साथ, कुछ महिलाएं किचन आइलैंड भी बनवा रही हैं। अगर आप भी अपने घर के रेनोवेशन या इंटीरियर का काम करवा रही हैं और किचन आइलैंड के बारे में जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर यह होता क्या है और इसे अपने किचन में बनवाना आपके लिए सही रहेगा या नहीं।
क्या होता है 'किचन आइलैंड'?
किचन आइलैंड का मतलब है, किचन के बीचों-बीच बनवाया जाने वाला एक खूबसूरत काउंटर, जो किचन की किसी भी दीवार से जुड़ा नहीं होता है, बल्कि इसे चारों तरफ से खाली जगह छोड़कर बिल्कुल सेंटर में बनाया जाता है। स्टोरेज और यूटिलिटी के हिसाब से देखा जाए, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बड़े किचन के लिए परफेक्ट है किचन आइलैंड
अगर आपका किचन एरिया काफी बड़ा है और आप उसे आलीशान लुक देना चाहती हैं, तो किचन आइलैंड आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह आपके किचन को सिंपल से लग्जरी और मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। बड़े किचन में आइलैंड बनवाने से आपको कैबिनेट और ड्रायर्स बनवाने की भी जगह आसानी से मिल सकती है। यही नहीं इस काउंटर के किसी भी साइड स्टूल्स लगाकर आप फॅमिली या मेहमान के साथ कुकिंग के दौरान बातचीत या खाना भी खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मॉड्यूलर किचन के लिए बेस्ट रहने वाली Glen Chimney में मिलेगा पावरफुल सक्शन और स्मार्ट फीचर
छोटे किचन के लिए किचन आइलैंड सही ?
अगर आपके घर का किचन एरिया छोटा है और आप किचन आइलैंड बनवाने का सोच रही हैं, तो छोटे किचन में आइलैंड काउंटर बनवाने से पूरी तरह बचना चाहिए। छोटे स्पेस वाले किचन में अगर आप इसे बीचों-बीच बनवाती हैं, तो यह आसपास की जगह को ब्लॉक कर देगा, जिससे आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा छोटा स्पेस होने की वजह से इसमें ड्रायर्स और अलमारियां भी नहीं बन पाएंगी, जिससे आप सामान भी सही ढंग से नहीं जमा पाएंगी।
यह भी पढ़ें- बेस्ट हैं Modular Kitchen के ये लेटेस्ट डिजाइंस, कम जगह में भी मिलेगा लग्जरी और स्पेशियल लुक
अगर आपका किचन काफी बड़ा है और आप उसका नया इंटीरियर करवाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए आइलैंड किचन का कॉन्सेप्ट सबसे बेस्ट होगा, लेकिन किचन में जगह की कमी है, तो इसे बनवाने से बचे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific/pinterest/DollHouseWow | Home Decor & Organization Inspirations/Apartment ABC/Inspiration For Home
