ऑफिस के अंदर का तापमान कई बार इतना कम हो जाता है कि ऐसा लगता है जैसे हम किसी पहाड़ी इलाके में आ गए हों। अगर आपके डेस्क के ठीक ऊपर एसी वेंट लगा है, तो कड़कड़ाती ठंडी हवा के बीच लगातार 8 से 9 घंटे बैठना आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी सेहत और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डेली रूटीन में छोटा सा बदलाव करना होगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तेज एसी से बचने के लिए लैपटॉप बैग में क्या जरूरी चीजें रखें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

तेज एसी से बचने के लिए लैपटॉप बैग में जरूर रखें ये चीजें

जब ऑफिस का तापमान अचानक बहुत कम हो जाए तो एक सॉफ्ट और गरम स्टोल आपके बेहद काम आएगा। इसे आप आसानी से अपने कंधों और गले के चारों तरफ लपेट सकती हैं, जिससे सीधे आ रही ठंडी हवा से आपका बचाव होगा।

 

एसी की ठंडी हवा कमरे की सारी नमी को सोख लेती है, जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे मेे वीमेन को अपने लैपटॉप बैग में एक अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर और हाइड्रेटिंग लिप बाम जरूर रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - मायके की याद और ससुराल की जिम्मेदारी के बीच बैलेंस कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें

 ठंडे माहौल में लगातार बैठने से हमें प्यास का अहसास कम होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अपने बैग में एक छोटी इंसुलेटेड बोतल रखें और उसमें गुनगुना पानी या हर्बल टी भरकर रखें। यह आपको बार-बार कैफीन या बाहर की चाय-कॉफी पीने की अनहेल्दी आदत से बचाएगा और आपके शरीर को अंदर से गर्म और हाइड्रेटेड रखेगा।

तेज एसी का सबसे पहला असर हमारे पैरों पर होता है, जिससे तलवे ठंडे पड़ जाते हैं और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। अपने ऑफिस बैग पैकिंग के सेफ प्रोटोकॉल में एक जोड़ी सूती या हल्के ऊनी मोजे जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - मेरी तरह क्या आपके पति भी फैमिली फंक्शंस में आपको साथ लेकर नहीं जाते? जानें डील करने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb