Swatantrata Diwas 2026 Ke Liye Quotes: स्वतंत्रता दिवस के दिन हम सभी उन तमाम वीर सपूतों और सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। 15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इन दिन लोग एक-दूसरे को देशभक्ति से जुड़े कोट्स भेजते हैं। आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोट्स लेकर आए हैं, जिसे आप वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अपनों को शेयर कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस कोट्स (Independence Day Quotes 2026)
मिट्टी की खुशबू में बसा है हिंदुस्तान,
तिरंगे की शान है इसकी सबसे बड़ी पहचान।
शहीदों ने खून से लिखी आजादी की कहानी,
हमारी जिम्मेदारी है उसकी हर पंक्ति निभानी।
सरहद पर जवान जागता है, तभी हम चैन से सोते हैं,
उनके बलिदान की वजह से हम आजादी के गीत गाते हैं।
आजादी हमें विरासत में मिली है,
इसे मजबूत बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
स्वतंत्रता दिवस कोट्स मैसेज 2026 (Independence Day Message 2026)
तिरंगे की हर रंगत एक कहानी कहती है,
भारत की हर धड़कन एकता की निशानी है,
यही हमारी असली आजादी है।
फांसी के फंदे को चूम गए जो,
हंसते-हंसते देश के लिए झूल गए जो,
उन वीरों को आज दिल से सलाम है,
जिनके लहू से ये आजादी का पैगाम है।
15 अगस्त की शुभकामनाएं
देश की तरक्की सिर्फ बड़ी इमारतों से नहीं होती,
हर बच्चे की मुस्कान और हर परिवार की खुशहाली से होती है,
यही नए भारत की असली तस्वीर होनी चाहिए।
तिरंगा ऊंचा रहे, यही हमारा अरमान हो,
देश की तरक्की में हर नागरिक का योगदान हो,
और भारत का नाम पूरी दुनिया में महान हो।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Poem: वीरों के बलिदान से मिली, भारत को आजादी प्यारी... स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली ये कविताएं
स्वतंत्रता दिवस स्टेटस (Independence Day Status 2026)
रगों में जोश और दिल में तिरंगा हो, तो हर दिन देश के नाम होता है।
भारत की आन पर मिट जाना भी हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
जिस मिट्टी ने हमें पहचान दी, उसके लिए हर सांस कुर्बान है।
देशभक्ति का जुनून हो तो हिंदुस्तान की जयकार दिल से निकलती है।
हमारी ताकत हमारी एकता है और हमारी पहचान हमारा तिरंगा।
भारत मां के वीर सपूतों को नमन, जिनके साहस से आज हमारा आसमान आजाद है।
जहां तिरंगा लहराता है, वहां करोड़ों भारतीयों का गर्व मुस्कुराता है।
वतन की शान के लिए दिल में हमेशा एक ही आवाज रहे। जय हिंद
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Speech: स्वतंत्रता दिवस पर 2 मिनट की ये स्पीच जगा देगी देशभक्ति का जज्बा, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं (Independence Day Shukamnayen 2026)
हर कदम देश की तरक्की की ओर बढ़े,
हर भारतीय के दिल में हिंदुस्तान के लिए गर्व बढ़े।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
भारत का परचम हर दिशा में लहराता रहे,
हमारा देश हर मुकाम पर नई ऊंचाइयां पाता रहे।
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई
वीरों की शहादत को दिल से याद करें,
अपने देश के लिए हमेशा नेक काम करें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आजादी के पर्व पर देश के गौरव को सलाम करें,
एक मजबूत और खुशहाल भारत का सपना साकार करें।
आपको एवं आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें- Independence Day Shayari 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शेयर करें ये देशभक्ति शायरी, पढ़ते ही हर कोई कहेगा जय हिंद
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific
