Easy Drawing Ideas For Independence Day: स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर एक नागरिक के लिए बेहद खास और अहम होता है। इस दिन को बड़े धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है। वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस में से एक है पेंटिंग कंपीटिशन। अगर आपका बच्चा 15 अगस्त पर कुछ सुंदर और आसान पेंटिंग बनाना चाहता है, तो आप कई तरह की ड्रॉइंग सीखा सकते हैं।

इसमें तिरंगा, भारत का नक्शा, लाल किला, स्वतंत्रता सेनानी, कबूतर और देशभक्ति से जुड़े चित्र शामिल है। आज के इस लेख में हम आपके लिए ड्राइंग के कुछ खूबसूरत ड्राइंग आइडियाज लेकर आए हैं।

कक्षा 1 से 3 के छोटे बच्चों के लिए 5 आसान ड्रॉइंग आइडियाज

अगर आपका बच्चा कक्षा छोटी क्लास में हैं, तो आप प्यारा तिरंगा झंडा, तिरंगे गुब्बारे जैसी ड्राइंग बनाना सीखा सकती हैं। नीचे जानें इसे बनाने के आसान स्टेप्स-

प्यारा तिरंगा झंडा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पन्ने के बीच में एक सीधी खड़ी रेखा खींचें।
  • अब इसके ऊपर एक आयत बनाएं और उसे तीन बराबर हिस्सों में बांटें।
  • इसके बाद सबसे ऊपर केसरिया और नीचे हरा रंग भरें।
  • बीच की सफेद पट्टी में एक गोल चक्र बनाएं और उसमें नीले रंग से 24 तीलियां खींचें।

तिरंगा गुब्बारा बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए एक पन्ने पर 3 या 4 गोल गुब्बारे आपस में जोड़कर बनाएं।
  • इसके बाद नीचे की तरफ सभी गुब्बारों की डोरियों को एक साथ मिलाते हुए हाथ में पकड़ा हुआ दिखाएं।
  • फिर एक गुब्बारे में केसरिया, दूसरे में सफेद और तीसरे में हरा रंग भरें।
  • इसके बाद हर एक गुब्बारे के नीचे पतली से डोरी बनाएं।

I Love India टेक्स्ट विद ट्राईकलर हर्ट ड्राइंग बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पन्ने के बीच में एक बड़ा सा दिल का आकार बनाएं।
  • अब दिल के अंदर तीन हॉरिजेंटल लाइनें खींचकर उसे तिरंगे के तीन रंगों में रंग लें।
  • इसके बाद दिल के ऊपर या नीचे बड़े अक्षरों में I Love India या जय हिंद लिखें।
  • अब इसमें रंग भरकर पूरा करें।

उड़ता हुआ कबूतर और तिरंगा ड्राइंग बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सादे कागज के एक कोने या बीच में हल्के हाथों से पेंसिल से एक उड़ते हुए कबूतर का आसान सा चित्र बनाएं।
  • कबूतर बनाते समय उसकी गोल आंख, पंख और पीछे की पूंछ को साफ आकार दें।
  • इसके बाद कबूतर की चोंच में एक छोटी सी डंडी के साथ तिरंगा झंडा या रिबन पकड़ा हुआ दिखाएं।
  • ड्रॉइंग को और सुंदर बनाने के लिए कबूतर के आसपास और ऊपर की खाली जगह पर हल्के हाथों से कुछ छोटे-छोटे बादल बनाएं।
  • इसके बाद झंडे की सबसे ऊपर वाली पट्टी में केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरी पट्टी में हरा रंग भरें। बीच के चक्र में नीला रंग करें।
  • आसमान के लिए हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करें और बादलों को सफेद या हल्का नीला छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें-

तिरंगा आइसक्रीम कोन ड्राइंग बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कागज के नीचे की तरफ आइसक्रीम का कोन (V Shape) बनाएं और उस पर क्रॉस लाइनें खींचें।
  • अब कोन के ऊपर तीन गोल स्कूप एक के ऊपर एक बनाएं।
  • फिर ऊपर वाले स्कूप में केसरिया, बीच वाले में सफेद और नीचे वाले स्कूप में हरा रंग भरें।

कक्षा 3 से 5 के स्टूडेंट्स के लिए ड्रॉइंग आइडियाज

अगर आपका बच्चा बड़ी कक्षा यानी 3 से लेकर 5 में हैं, तो स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता में नीचे दिए गए ड्राइंग आइडियाज बना सकती हैं। पढ़ें आसान तरीका-

लाल किला और तिरंगा ड्राइंग बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सादे के निचले हिस्से में दिल्ली के लाल किले का आउटलाइन बनाएं, जिसमें उसके गुंबद और दरवाजे दिखें।
  • किले के ठीक ऊपर बीच में एक लहराता हुआ बड़ा भारतीय तिरंगा झंडा बनाएं।
  • इसके बाद आसमान में कुछ पक्षी और नीचे हरी घास या तिरंगे रंग के फूल बनाकर ड्राइंग को पूरा करें।

भारत का नक्शा और तिरंगा थीम ड्राइंग बनाने का तरीका

  • भारत का नक्शा और तिरंगा थीम ड्राइंग बनाने के लिए कागज के बिल्कुल बीच में भारत का मानचित्र बनाएं।
  • नक्शे के अंदर आड़ी पट्टियों में केसरिया, सफेद और हरा रंग भरें।
  • नक्शे के नीचे खूबसूरत अक्षरों में सत्यमेव जयते या वंदे मातरम लिखें।

सैनिक और तिरंगा वाली ड्राइंग बनाने का तरीका

  • अगर आपके बच्चे ड्राइंग अच्छी हैं, तो आप उसे सैनिक और तिरंगा वाली ड्राइंग बनाना सीखा सकती हैं।
  • इसके लिए प्लेन पेपर पर भारतीय सैनिक की सैल्यूट करती हुई आसान आकृति बनाएं।
  • फिर सैनिक के पीछे एक बड़ा तिरंगा झंडा लहराता हुआ बनाएं।
  • इसके बाद कोने में कुछ फूल और नीचे Happy Independence Day 2026 लिखकर ड्रॉइंग को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Poem: वीरों के बलिदान से मिली, भारत को आजादी प्यारी... स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली ये कविताएं

इन आसान ड्राइंग  को आप अपने बच्चों को आसानी से बनाना सीखा सकते हैं। गर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: herzindagi,pinterest