कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में,सरहदें कूद के आते हैं,आतंकी भी यहां दफन होने के लिए... हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन गर्व, सम्मान और उत्सव का खास अवसर होता है। इस साल देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर चारों तरफ तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीत और उमंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को दिल को छू लेने वाले स्लोगन भेजना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Independence Day Slogans (इंडिपेंडेंस डे स्लोगन इन हिंदी)

वतन की मिट्टी माथे का तिलक बन जाए,
हर भारतीय का जीवन देश के नाम हो जाए।

जहां तिरंगा हवा में शान से लहराता है,
वहीं भारत का गौरव मुस्कुराता है।

आजादी मिली है बलिदानों के उपहार में,
इसे संवारना है अपने हर विचार में।

देश के लिएधड़कता रहे हर हिंदुस्तानी का दिल,
भारत की तरक्की से ही मिले हमें मंजिल।

जो राष्ट्र के लिए अपना आज कुर्बान करते हैं,
वही इतिहास में अपना नाम अमर करते हैं।

वतन की पुकार पर पीछे नहीं हटेंगे,
भारत के लिए हर तूफान से लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें- Independence Day Drawing Ideas 2026: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए आसान और खूबसूरत ड्रॉइंग आइडियाज

Swatantrata Diwas par Nare (स्वतंत्रता दिवस पर नारे)

हौसलों में आग और दिल में वतन का प्यार हो,
हर भारतीय के हाथ में तिरंगा शानदार हो।

भारत की धरती पर जन्म हमारा सौभाग्य है,
राष्ट्र की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।

आजादी के रंग में रंग जाए हर इंसान,
गूंज उठे चारों दिशाओं में भारत का जयगान।

देश की खातिर हर मुश्किल स्वीकार करेंगे,
भारत की शान को हमेशा बरकरार रखेंगे।

नफरत की हर दीवार गिरानी है,
भारत की एकता दुनिया को दिखानी है।

जिस देश की रगों में वीरता बहती है,
उस भारत की कहानी दुनिया कहती है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Swatantrata Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)

तिरंगा हमारी शान है,
भारत हमारी जान है।
वीरों के बलिदान से,
महान अपना हिंदुस्तान है।

न झुकेंगे, न रुकेंगे,
देश के लिए आगे बढ़ेंगे।
भारत मां के सम्मान में,
हर चुनौती से लड़ेंगे।

शहीदों की कुर्बानी याद रखेंगे,
भारत का हर सम्मान रखेंगे।
एकता की ताकत से मिलकर,
देश को सबसे महान रखेंगे।

हिंदुस्तान की मिट्टी प्यारी,
इस पर जान भी कुर्बान हमारी।
तिरंगा सदा ऊंचा रहे,
यही है इच्छा सबसे न्यारी।

एकता हमारी ताकत है,
देशभक्ति हमारी आदत है।
भारत की प्रगति के लिए,
हर नागरिक की मेहनत है।

वीरों ने अपना शीश चढ़ाया,
तब हमने आजादी का पर्व मनाया।
उनके सपनों का भारत बनाएं,
यही संकल्प आज दोहराएं।

स्वतंत्रता दिवस ग्रीटिंग्स (Independence Day Greetings)

भारत मां का मान बढ़ाएं,
हर दिल में देशप्रेम जगाएं।
जाति-धर्म के भेद मिटाकर,
एक भारत का दीप जलाएं।

सीमा पर जो खड़े जवान,
उनसे सुरक्षित हिंदुस्तान।
उनके साहस को नमन करें,
भारत मां का जयगान करें।

तिरंगे की कसम हमें,
देश से बढ़कर कुछ नहीं।
भारत की आन के आगे,
दुनिया में कोई शक्ति नहीं।

आजादी का जश्न मनाएं,
वीरों को दिल से शीश झुकाएं।
अपने कर्मों से देश सजाएं,
भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

जिन वीरों ने हंसकर प्राणों का बलिदान दिया,
उनके त्याग ने भारत को स्वतंत्र आसमान दिया।
आओ उनके सपनों को साकार करने का प्रण लें,
राष्ट्रहित को अपने जीवन का सबसे बड़ा धर्म मानें।

गंगा की लहरों में भारत की कहानी है,
हर कण में वीरों की अमर निशानी है।
दिल से बोलो वतन हमारा सबसे महान,
गर्व से कहो हम हैं हिंदुस्तान की संतान।

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Poem: वीरों के बलिदान से मिली, भारत को आजादी प्यारी... स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली ये कविताएं

गर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnific