IAS Simrandeep Kaur Success Story: मंजिल को पाने का रास्ता कभी आसान नहीं होता है। इसके लिए कई बार अपने रास्ते को बदलना और असफलताओं से गुजरना पड़ता है। नाभा तहसील के बिरारवाल गांव की रहने वाली सिमरनदीप कौर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। किसान परिवार से आने वाली सिमरनदीप ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में तीन असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में उन्होंने 15वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा किया। चलिए नीचे लेख में पढ़ें सिमरनदीप की सक्सेज स्टोरी।

UPSC में 15वीं रैंक हासिल करने वाली सिमरनदीप कौर कौन हैं?

सिमरनदीप कौर पटियाला के नाभा तहसील के बिरारवाल गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा पास करके ऑल-इंडिया रैंक 15 हासिल की है। साधारण किसान परिवार में जन्मी सिमरनदीप 3 बार असफल होने के बाद भी डटी रहीं और चौथे प्रयास में वह देश के टॉप अचीवर्स में शामिल हो गईं।

इसे भी पढ़ें- Stanzin Tsangyang कौन हैं? जिन्होंने जांस्कर से भारतीय सेना में पहली महिला अधिकारी बनकर रचा इतिहास

सिमरनदीप कौर ने कहां से की है पढ़ाई?

सिमरनदीप कौर ने दयानंद पब्लिक स्कूल पंजाब से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने खालसा कॉलेज पटियाला से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स करने के साथ यूजीसी नेट क्वालिफाई किया।

12वीं कक्षा से देखा आईएएस बनने का सपना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिमरनदीप जब 12वीं क्लास में थीं, तब उनके स्कूल में एक पीसीएस अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उनके व्यक्तित्व और समाज के लिए काम करने के नजरिए से वह बहुत प्रभावित हुई थीं। इसके बाद उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा।

असफलताओं के बाद भी नहीं छोड़ी उम्मीद

जैसा कि ऊपर लेख में हमने बताया कि सिमरनदीप कौर ने चौथे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। वह पहले किए गए 3 प्रयासों में प्रीलिम्स की परीक्षा तो पास कर लेती थीं, लेकिन मेंस में सफल नहीं हो पाती थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी में कुछ बदलाव किए, खासकर उत्तर लिखने के पैटर्न पर।

घर पर की यूपीएससी की तैयारी

सिमरनदीप ने अपनी तैयारी घर पर रहकर पूरी की। उन्होंने बिना कोचिंग के इस कठिन परीक्षा की तैयारी की। रिपोर्ट्स की मानें तो वह औसतन रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। हालांकि, सिमरनदीप की तैयारी में रिवीजन की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने ज्यादा फोकस किताबें या स्टडी मटेरियल इकट्ठा करने के बजाय पास में मौजूद कंटेंट को बार-बार पढ़ने पर किया।

इसे भी पढ़ें- मुश्किल परिस्थितियों को हथियार बनाकर बिमला मांझी ने क्रैक की नीट परीक्षा, अब बनेंगी डॉक्टर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram, herzindagi