घर में पेड़-पौधे होने से मन खुश रहता है साथ ही उनकी देखभाल करना एक बेहद खूबसूरत अहसास है, लेकिन जैसे-जैसे पौधे बड़े होते हैं, उसकी जड़ें भी फैलने लग जाती हैं, खासकर मानसून में। एक समय ऐसा भी आता है जब पुराना गमला छोटा पड़ने लगता है और उसकी ग्रोथ पर बात आ जाती है। ऐसे में मानसून के दौरान पौधे को किसी बड़े गमले में शिफ्ट करना बेहद ही जरूरी हो जाता है। हालांकि, रिपोटिंग के समय बहुत सावधानी बरतनी भी पड़ती है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही से पौधे सूख सकते हैं। ऐसे में पौधे की शिफ्टिंग के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि पौधे को सही ढंग से शिफ्ट करने का तरीका क्या है? जानते हैं आगे...

मानसून में पौधे को बड़े गमले में शिफ्ट करना क्यों जरूरी है?

जब पौधा बड़ा होता है, तो उसकी जड़ें गमले में नीचे की तरफ इकट्ठा होने लगती हैं जिसे रूट-बाउंड कहते हैं। मानसून में पानी जमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण जड़ें मर सकती हैं। बड़े गमले में जाने से जड़ों को फैलने के लिए सही जगह मिलती है और पानी भी निकल जाता है।

  • पुराने गमले की मिट्टी से पौधा सारे पोषक तत्व सोख चुका होता है। ऐसे में नए और बड़े गमले में ताजी मिट्टी भरें।
  • अगर पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या उसकी ग्रोथ अचानक रुक गई है, तो इसका मतलब है कि उसे अब बड़े घर की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें- पौधे बनेंगे सुकून का सहारा, उदासी होगी दूर; जानें कैसे शुरू करें होम गार्डनिंग?

छोटे गमले से बड़े गमले में कैसे शिफ्ट करें?

  • पुराने गमले से सिर्फ 2 से 3 इंच बड़ा गमला ही चुनें। बहुत ज्यादा बड़ा गमला न लें वरना से उसमें पानी जमा रह सकता है।
  • शिफ्ट करने से एक दिन पहले पौधे में पानी दें, इससे मिट्टी सॉफ्ट हो जाती है। 
  • यदि जड़ें बहुत ज्यादा आपस में लिपटी हुई हैं, तो अपनी उंगलियों से नीचे की मिट्टी को धीरे-धीरे थोड़ा ढीला कर लें।
  • नए गमले के ड्रेनेज होल पर एक कंकड़ रखें और उसमें ताजी खाद डालें।
  • अब पौधे को नए गमले के बीचों-बीच सीधा रखें और साइड्स से और मिट्टी डालकर उसे अच्छे से दबा दें।

नोट - जड़ या बारीक जड़ों को बिना वजह न हिलाएं। इससे अलग पौधे को शिफ्ट करने का काम हमेशा शाम के समय या छांव में करें। सुबह की तेज धूप में रिपोटिंग करने से पौधा तुरंत सूख सकता है।

यह भी पढ़ें- Best Balcony Plants for Monsoon: बरसात के मौसम के लिए सबसे बेस्ट पौधे, जो बढ़ा देंगे घर की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific